menu-icon
The Bharatvarsh News

विटामिन डी की कमी से करें बचाव, जानें धूप सेंकने का सही तरीका

सूरज की रोशनी विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स है. हर दिन कुछ देर धूप में बैठना जरूरी है. लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते कि धूप को सही तरीके से कैसे अवशोषित करें. गलत तरीके से धूप सेंकने से पूरा लाभ नहीं मिलता.

Calendar Last Updated : 16 June 2025, 03:21 PM IST
Share:

Vitamin D: विटामिन डी की कमी से हड्डियों और जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है. साथ ही आपका इम्यून सिस्टम भी कमजोर होता है. कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. हालांकि इसकी कमी को दूर करने के लिए सबसे आसान तरीका धूप माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे सही तरीके से कैसे प्राप्त करें?  

सूरज की रोशनी विटामिन डी का सबसे अच्छा और सही सोर्स है. हर दिन कुछ देर धूप में बैठना जरूरी है. लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते कि धूप को सही तरीके से कैसे अवशोषित करें. गलत तरीके से धूप सेंकने से पूरा लाभ नहीं मिलता. इससे त्वचा पर टैनिंग भी हो सकती है.  

धूप सेंकने का सही तरीका

डॉ. जमाल खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में धूप सेंकने का सही तरीका बताया. वे कहते हैं कि विटामिन डी आंखों से नहीं, बल्कि त्वचा से मिलता है. खासकर कमर की त्वचा सबसे ज्यादा विटामिन डी अवशोषित करती है. धूप सेंकते समय कमर को सूरज की किरणों के संपर्क में रखें. कमर खुली हो तो बेहतर है. अगर कपड़े पहने हैं, तो हल्के और सफेद मलमल के कपड़े चुनें. सफेद कपड़े धूप को बेहतर तरीके से त्वचा तक पहुंचने देते हैं. विटामिन डी के लिए सुबह की धूप सबसे फायदेमंद है. गर्मियों में सुबह 8 बजे से पहले और सर्दियों में सुबह 9 बजे से पहले धूप सेंकें. सिर्फ 15 मिनट धूप में बिताने से शरीर को पर्याप्त विटामिन डी मिल सकता है. सूरज की किरणें त्वचा पर पड़ने से शरीर खुद विटामिन डी बनाता है. नियमित धूप सेंकने से शरीर स्वस्थ रहता है.  

लंबे समय से धूप में रहने से नुकसान

कई लोग सूरज की ओर पीठ करके या उसे देखकर विटामिन डी पाने की कोशिश करते हैं. यह गलत है. विटामिन डी त्वचा के संपर्क से मिलता है, न कि आंखों से. सही समय और तरीके से धूप सेंकना जरूरी है. विटामिन डी हड्डियों को मजबूत करता है. यह आपके इम्मयून को मजबूत करता है, जिसेस आप किसी भी बीमारी से आसानी से लड़ सकते हैं.. सही तरीके से धूप सेंककर आप इसकी कमी को आसानी से पूरा कर सकते हैं. आज से ही सुबह 15 मिनट धूप में बिताना शुरू करें. 

सम्बंधित खबर

Recent News