menu-icon
The Bharatvarsh News

ब्रेन एन्यूरिज्म के शिकार हुए सलमान खान, जानिए क्या है इसका मतलब

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचे सलमान ने कहा कि मैं हर दिन अपनी हड्डियां तोड़ रहा हूं, पसलियां टूट गई हैं. ट्राइजेमिनल न्यूरलजिया है, ब्रेन एन्यूरिज्म है, एवी विकृति है, फिर भी मैं काम कर रहा हूं. उनकी यह बात सुनकर दर्शक और मेजबान कपिल शर्मा स्तब्ध रह गए.

Calendar Last Updated : 23 June 2025, 11:40 AM IST
Share:

Brain Aneurysm Symptoms:बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए सीजन में अपनी फिटनेस से सभी को हैरान कर दिया. 59 वर्षीय सलमान ने शो में अपने स्वास्थ्य के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वह तीन गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जूझ रहे हैं, फिर भी काम में जुटे हैं.

शो के दौरान सलमान ने कहा कि मैं हर दिन अपनी हड्डियां तोड़ रहा हूं, पसलियां टूट गई हैं. ट्राइजेमिनल न्यूरलजिया है, ब्रेन एन्यूरिज्म है, एवी विकृति है, फिर भी मैं काम कर रहा हूं. उनकी यह बात सुनकर दर्शक और मेजबान कपिल शर्मा स्तब्ध रह गए. सलमान की हिम्मत और काम के प्रति समर्पण ने सभी का दिल जीत लिया.

ब्रेन एन्यूरिज्म क्या है?

ब्रेन एन्यूरिज्म एक गंभीर स्थिति है, जिसमें मस्तिष्क की रक्त वाहिका कमजोर होकर फूल जाती है. यह एक छोटे गुब्बारे जैसा उभार बनाता है. कई एन्यूरिज्म बिना लक्षण के रहते हैं, लेकिन अगर यह फट जाए तो जानलेवा हो सकता है. फटने पर यह सबराचनोइड रक्तस्राव का कारण बनता है, जो स्ट्रोक का एक प्रकार है. इससे मस्तिष्क में सूजन और दबाव बढ़ सकता है. फटा हुआ एन्यूरिज्म अचानक तेज सिरदर्द का कारण बनता है, जिसे 'थंडरक्लैप सिरदर्द' कहते हैं. इसके कई लक्षण होते हैं, जैसे की चेतना खोना, मतली और उल्टी, दौरे, प्रकाश से संवेदनशीलता, धुंधली दृष्टि और गर्दन में अकड़न भी हो जाता है. ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. समय पर इलाज जान बचा सकता है.

लापरवाही से बढ़ सकती है समस्या

कई एन्यूरिज्म बिना फटे लक्षण नहीं दिखाते. लेकिन बड़े एन्यूरिज्म नसों पर दबाव डालकर ये लक्षण पैदा कर सकते हैं. इस तरह के एन्यूरिज्म का लक्षण में लगातार सिरदर्द, दोहरी दृष्टि, आंख के पीछे दर्द, चेहरे का सुन्नपन और संतुलन में दिक्कत हो सकती है. ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ब्रेन एन्यूरिज्म किसी को भी हो सकता है, लेकिन महिलाओं को इसका ज्यादा खतरा होता है. इसका खतरा तब और भी  ज्यादा बढ़ जाता है जब कोई लगातार धूम्रपान करता हो. साथ ही उच्च रक्तचाप, अत्यधिक शराब, ड्रग्स का उपयोग, आनुवंशिक बीमारियां और सिर की चोट की वजह से समस्या होती है.

सम्बंधित खबर

Recent News