Mizoram Election Results 2023 LIVE: मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना की शुरूआत हो चुकी है. जबकि शुरुआती रुझानों में एमएनएफ आगे चल रही है. जानकारी दें कि मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर मिजो नेशनल फ्रंट, जोरम पीपुल्स मूवमेंट, बीजेपी और कांग्रेस के मध्य उठा-पटक होने वाला है.
Mizoram Election Results 2023 LIVE: मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर बीते 7 नवंबर को चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी. विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना की शुरूआत सुबह 8 बजे से हो चुकी है. दरअसल ये मतगणना बीते दिन 3 दिसंबर को होनी थी, मगर चुनाव आयोग ने 4 दिसंबर तक के लिए मतगणना को रोक दिया था.
Mizoram Election Results 2023 LIVE: मिजोरम के आइजोल पूर्व-1 निर्वाचन इलाकों में जेडपीएम के लालथनसांगा ने वर्तमान सीएम जोरमथांगा को हराकर अपनी राजगद्दी स्थापित कर ली है. वहीं सीएम को 2101 वोटों से हार मिला है.
Mizoram Election Results 2023 LIVE: मिजोरम विधानसभा चुनाव में जेडपीएम का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला है. उसने अभी तक 10 सीटों पर जीत प्राप्त की है, जबकि 16 सीटों पर अभी वह आगे है. वहीं एमएनएफ को एक सीट पर जीत मिली.
Mizoram Election Results 2023 LIVE: आइजोल पश्चिम 2 के विधानसभा सीट से लालनघिंगलोवा हमार ने 4819 मतों से जीत हासिल की है.
Mizoram Election Results 2023 LIVE: जेडपीएम के सीएम पद के उम्मीदवार लालदुहोमा का कहना है कि,शुरुआती रुझान देखकर मुझे हैरानी नहीं है. मुझे यही उम्मीद थी. उन्होंने आगे कहा कि नतीजे सामने आने दीजिए. गिनती की प्रक्रिया अभी जारी है. हालांकि जेडपीएम दो सीट जीत चुकी है एवं अभी 27 सीटों पर आगे है.
Mizoram Election Results 2023 LIVE: मिजोरम के डिप्टी सीएम तावंलुइया तुईचांग में जेडपीएम उम्मीदवार डब्ल्यू छुआनावमा से हार चुके हैं. दरअसल मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के तावलुइया को 6,079 मत प्राप्त हुए हैं. वहीं जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवार डब्ल्यू चुआनावमा को 6,988 मत हासिल हुए.
Mizoram Election Results 2023 LIVE: मिजोरम विधानसभा चुनाव में जेडपीएम के उम्मीदवार डब्लू चुआनवामा की जीत हुई है. दरअसल तुईचांग विधानसभा सीट से ये उम्मीदवार थे. उन्होंने दो राउंड की मतगणना के बाद 909 मतों के अंतर से जीत अपने नाम दर्ज की है.
Mizoram Election Results 2023 LIVE: जोरम पीपुल्स मूवमेंट ( जेडपीएम )पार्टी की उम्मीदवार लालनघिंगलोवा हमार का कहना है कि "पहले राउंड के दौरान मैं लगभग 2000 वोटों से आगे चल रहा हूं, लेकिन दूसरे राउंड में कुछ भी हो सकता है। हमें अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक सीट मिलने की उम्मीद है। मुझे भरोसा है कि ZPM 25 सीटें जीतेगी."
Mizoram Election Results 2023 LIVE: चुनाव आयोग के रुझान में ZPM (जोरम पीपल्स मूवमेंट) 7 सीटों पर साथ ही साथ सत्तारूढ़ MNF (मिज़ो नेशनल फ्रंट) 6 सीटों पर. वहीं बीजेपी व कांग्रेस एक-एक सीट पर आगे है. जबकि सारे 40 सीटों पर लगातार मतगणना जारी है.
मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर मिजो नेशनल फ्रंट, जोरम पीपुल्स मूवमेंट, कांग्रेस व बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला.
पार्टियां सीटों पर आगे
जोरम पीपुल्स मूवमेंट- 22 सीटों पर आगे
मिजो नेशनल फ्रंट- 09 सीटों पर आगे
कांग्रेस- 06 सीटों पर आगे
बीजेपी- 02 सीटों पर आगे
Mizoram Election Results 2023 LIVE: मतगणना के शुरुआती रुझानों में जोरम पिपुल्स मूवमेंट पार्टी आगे चलती दिख रही है. जबकि इस वक्त ZPM 17 सीटों पर आगे और एमएनएफ 9 सीटों पर आगे चल रही है.
Mizoram Election Results 2023 LIVE: मिजोरम के सारे 11 जिलों में मतगणना कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच की जा रही है. इसके बावजूद निर्वाचन अधिकारी एच.लियानजेला का कहना है कि, महिलाओं सहित 4 हजार से ज्याद अधिकारियों को राज्य के 13 सेंटरों पर सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं.
#WATCH | Preparations underway at the counting centre in Aizawl where the counting of votes for the Mizoram Assembly Elections will begin shortly.
— ANI (@ANI) December 4, 2023
(Visuals from Office of the Deputy Commissioner, Aizawl) pic.twitter.com/1Mt6iWiB0s