menu-icon
The Bharatvarsh News

72 Hoorain Trailer: 72 हूरें के ट्रेलर को नहीं मिला सेंसर बोर्ड का सर्टीफिकेट

72 Hoorain Trailer: 7 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म 72 हूरें के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने रलीज की मंजूरी नहीं दी. यह फिल्म संजय पूरन सिंह के निर्देशन में बनी है जिसमें पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर ने मुख्य भुमिका निभाई है. हालांकि सेंसर बोर्ड के मना करने बाद भी निर्देशक माने नहीं और […]

Calendar Last Updated : 28 June 2023, 02:50 PM IST
Share:

72 Hoorain Trailer: 7 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म 72 हूरें के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने रलीज की मंजूरी नहीं दी. यह फिल्म संजय पूरन सिंह के निर्देशन में बनी है जिसमें पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर ने मुख्य भुमिका निभाई है. हालांकि सेंसर बोर्ड के मना करने बाद भी निर्देशक माने नहीं और उन्होंने इस फिल्म को डिजिटल माध्यम पर रिलीज कर दिया.

72 हूरें फिल्म हिंसक चरमपंथ के परिणामों पर आधारित है. फिल्म के ट्रेलर को प्रमाण पत्र न मिलने पर अशोक पंडित ने एक वीडियो जारी किया जिसमें वे केंद्रीय प्रसारण एवं सूचना मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी से ये कहते हुए नजर आए की उन लोगों को सेंसर बोर्ड से बाहर किया जाए जो हमारी रचनात्मक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को छीनने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने सेस्वर बोर्ड द्वारा फिल्म के ट्रेलर को प्रमाण पत्र न मिलने पर हैरानी जताई.

लगभग डेढ़ मिनट के वीडियो में पंडित ने कहा कि ये काफी हास्यास्पद और दुखद है कि उस फिल्म के ट्रेलर को सर्टिफिकेट नहीं मिला जिसने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है. इस फिल्म ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में भी पुरस्कार जीता है.  

उन्होंने कहा इसके दृश्य वही हैं जो उस समय फिल्म में थे, इसमें केवल ट्रेलर नया है। एक तरफ तो आपने फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया और दूसरी तरफ उसके ट्रेलर को रोक रहे हैं। 2019 में IFFI की भारतीय पैनोरमा श्रेणी के तहत 72 हूरें का प्रीमियर गोवा में किया गया था, जहां इसे ICFT – यूनेस्को गांधी मेडल स्पेशल मेंशन दिया गया था। इस फिल्म के निर्देशक को 2021 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था.

सम्बंधित खबर

Recent News