menu-icon
The Bharatvarsh News

'बेटे को अपने पिता से पहले नहीं जाना चाहिए', वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे का कार्डियक अरेस्ट से निधन

वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल जो एक भारतीय अरबपति व्यवसायी हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी में हुए एक बेहद दुखद लम्हे को लोगों को साथ साझा किया.

Calendar Last Updated : 08 January 2026, 04:02 PM IST
Share:

नई दिल्लीः वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल जो एक भारतीय अरबपति व्यवसायी हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी में हुए एक बेहद दुखद लम्हे को लोगों को साथ साझा किया. बुधवार को अपने बेटे अग्निवेश अग्रवाल के निधन की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे दुखद दिन था.

वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के फाउंडर और चेयरमैन

बता दें कि अनिल अग्रवाल नेचुरल रिसोर्स कंपनी वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के फाउंडर और चेयरमैन हैं. साथ ही अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के प्रमुख भी हैं, जो ग्रुप की परोपकारी पहल करता है.

X पर एक इमोशनल पोस्ट में अनिल अग्रवाल ने कहा कि अग्निवेश न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे थे और हाल ही में एक स्कीइंग दुर्घटना के बाद उन्हें खतरे से बाहर माना जा रहा था.

अग्निवेश अग्रवाल कौन थे

अपने बेटे के सफर को याद करते हुए अनिल अग्रवाल ने कहा कि अग्निवेश का जन्म 3 जून, 1976 को बिहार के पटना में हुआ था और वह बड़े होकर एक सम्मानित बिजनेस लीडर और एक दयालु इंसान बने.

अग्निवेश ने राजस्थान के अजमेर के मेयो कॉलेज में पढ़ाई की और बाद में वेदांता ग्रुप की प्रमुख कंपनियों में से एक हिंदुस्तान जिंक के चेयरमैन के रूप में काम करने से पहले फुजैराह गोल्ड की स्थापना की.

पोस्ट में टूटा पिता के दुख का पहाड़

अग्निवेश बोले, "हमें लगा था कि सबसे बुरा समय बीत गया है, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और अचानक कार्डियक अरेस्ट ने हमारे बेटे को हमसे छीन लिया. कोई भी शब्द उस माता-पिता के दर्द को बयान नहीं कर सकता जिसे अपने बच्चे को अलविदा कहना पड़ता है.

बेटे को अपने पिता से पहले नहीं जाना चाहिए. इस नुकसान ने हमें इस तरह से तोड़ दिया है कि हम अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं."

एक दोस्त और दुनिया को खो दियाः अग्निवेश

अग्निवेश कई चीजें थे कि एक खिलाड़ी, एक म्यूज़िशियन, एक लीडर..., अनिल अग्रवाल ने अपना दुख बताते हुए कहा कि, "फिर भी, सभी टाइटल और उपलब्धियों से परे, वह सरल, मिलनसार और बहुत ही इंसानियत वाले थे," वह न केवल उनके बेटे थे बल्कि उनके दोस्त, गर्व और दुनिया थे.

PM मोदी ने अग्निवेश के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह अनिल अग्रवाल को अग्निवेश के अचानक निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

सम्बंधित खबर

Recent News