menu-icon
The Bharatvarsh News

Animal OTT Release: थिएटर में धुंआधार कमाई करने के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी एनिमल, जानें कब होगी रिलीज

Animal OTT Release: फिल्म एनिमल इस साल की सबसे ज्यादा धुंआधार कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Calendar Last Updated : 30 December 2023, 02:15 PM IST
Share:

Animal OTT Release: फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों धमाल मचा रही है. रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल थिएटर में आग लगा रही है. फिल्म ‘एनिमल’ जबरदस्त कमाई कर रही है. दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. थिएटर के बाद अब फिल्म एनिमल ओटीटी प्लेचफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है. 

फिल्म एनिमल इस साल की सबसे ज्यादा धुंआधार कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म महीने की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और जब ये रिलीज हुई तो इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. फिल्म ने रिलीज के चार दिन बाद ही 200 करोड़ के क्लब मे एंट्री मार ली थी. सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद फैंस को अब इंतजार है कि एनिमल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होगी. 

फिल्म एनिमल सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धमाल मचा रही है. फिल्म एनिमल का क्रेज दुनियाभर में छाया हुआ है. एनिमल फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ  रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर सहित कईं स्टार्स शामिल हैं. वहीं इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया है. ये फिल्म पिता और बेटे के टॉक्सिक रिलेशनशिप पर बेस्ड है. फिल्म में रणबीर कपूर ने बेटे का रोल प्ले किया है .

ओटीटी पर कब होगी रिलीज 

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म एनिमल कब रिलीज होगी इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है. एनिमल की ओटीटी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की गई है. जानकारी के अनुसार, ये फिल्म जनवरी 2024 के आखिरी हफ्ते में रिलीज होगी. ट्रेंड्स के मुताबिक कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के 45-60 दिन बाद ही किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती है. जिसके अनुसार, एनिमल जनवरी के तीसरे या चौथे हफ्ते में रिलीज होगी.

फिल्म एनिमल का अब तक का कलेक्शन 

अगर बात करें फिल्म एनिमल के कलेक्शन की तो इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. रणबीर कपूर की एनिमल ने पहले हफ्ते में ही 337.58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. जिसके बाद दूसरे हफ्ते में 139.26 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 54.45 करोड़ का कलेक्शन किया था. इंडिया में एनिमल अब तक 540.84 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है.  वहीं वर्ल्डवाइड बात की जाए तो इसने 882.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. जल्द ही ये फिल्म 900 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. एनिमल रणबीर कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है.

सम्बंधित खबर

Recent News