menu-icon
The Bharatvarsh News

सलमान खान पर एक और बार हमले की कोशिश, चार ओरोपी गिरफ्तार

Salman Khan News:सलमान खान को मारने की कोशिश के एक और प्लान को पुलिस ने खत्म कर दिया है. जिसमें पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Calendar Last Updated : 01 June 2024, 02:36 PM IST
Share:

Salman Khan News: सलमान खान को मारने की कोशिश एक बार और रही है. जिसमें पुलिस ने नवी मुंबई की पनवेल पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने ये दावा किया है कि लोग लॉरेंस बिश्नोई गैंग से थे और उन्होंने पनवेल में सलमान खान की गाड़ी पर हमले का प्लान किया था. सूत्रों के अनुसार,  इसके लिए पाकिस्तान के एक हथियार सप्लायर से हथियार मंगाने की योजना थी. नवी मुंबई पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस को जानकारी मिली थी कि जेल में बंद गैंगस्टर लोरेंस बिश्रोई ने कनाडा में रहने वाले चचेरे भाई अनमोल और साथी गोल्डी बरार के साथ मिलकर पाकिस्तान के एक हथियार डीलर से एके-47, एम-16 और एके-92 सहित अन्य अत्याधुनिक हथियार खरीदकर अभिनेता सलमान खान को मारने की साजिश रची है.

सलमान की गाड़ी या फार्महाउस पर हमले का प्लान

मिली हुई जानकारी के अनुसार बदमाशों और गिरोह ने जो प्लान तैयार किया था. उसमें उनका मककद सलमान खान की गाड़ी को रोकना या फार्महाउस पर धाना बोलना था. सूत्रों के अनुसार बताया गया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ये योजना अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने के आरोप में दो शूटरों की गिरफ्तारी से एक महीने पहले बनाई थी.

चार आरोपी गिरफ्तार

नमी मुबंई पुलिस का कहना है कि खुफिया सूचना पर काम करते हुए पुलिस ने अबतक 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है अभिनेता सलमान खान परल हमले की योजना की पड़ताल चल रही है. पकड़े गए बदमाशों की पहचान धनंजय सिंह, गौरव भाटिया , वस्पी खान और झिशान खान और झिशान खान के रूप में हुई है. पुलिस में इस मामले में IPC की धारा 115, 120(B) और 506(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है. 

सम्बंधित खबर

Recent News