menu-icon
The Bharatvarsh News

दिसंबर में गृह प्रवेश से लेकर नई गाड़ी खरीदने तक के शुभ मुहूर्त तय, जानें कौन-सी तिथियां होंगी आपके लिए सबसे खास

साल का अंतिम महीना दिसंबर धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. यह महीना जहां कई त्योहारों और व्रतों का साक्षी बनता है, वहीं ग्रहों की महत्वपूर्ण चाल, विशेषकर धनु संक्रांति , भी इसी दौरान होती है. दिसंबर में पौष माह की शुरुआत के साथ खरमास भी लगता है, जिसके कारण विवाह जैसे शुभ कार्य सीमित हो जाते हैं. लेकिन यदि आप गृह प्रवेश, नया कारोबार शुरू करने या नई गाड़ी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो कुछ खास मुहूर्त इस महीने उपलब्ध हैं.

Calendar Last Updated : 30 November 2025, 04:31 PM IST
Share:

साल का अंतिम महीना दिसंबर धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. यह महीना जहां कई त्योहारों और व्रतों का साक्षी बनता है, वहीं ग्रहों की महत्वपूर्ण चाल, विशेषकर धनु संक्रांति , भी इसी दौरान होती है. दिसंबर में पौष माह की शुरुआत के साथ खरमास भी लगता है, जिसके कारण विवाह जैसे शुभ कार्य सीमित हो जाते हैं. लेकिन यदि आप गृह प्रवेश, नया कारोबार शुरू करने या नई गाड़ी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो कुछ खास मुहूर्त इस महीने उपलब्ध हैं.

दिसंबर के शुभ दिन: 4, 5 और 6 सबसे खास

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, दिसंबर की 4, 5 और 6 तारीख ऐसी तिथियां हैं, जब विवाह, सगाई, रोका, वरीक्षा और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य किए जा सकते हैं. पौष माह और खरमास के बावजूद ये कुछ दुर्लभ मुहूर्त हैं, जिन्हें अत्यंत शुभ माना जा रहा है.

दिसंबर 2025 गृह प्रवेश मुहूर्त

यदि आप नए घर में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं, तो पंचांग के मुताबिक दिसंबर में तीन तिथियां शुभ मानी गई हैं:

  • 1 दिसंबर 2025
  • 5 दिसंबर 2025
  • 6 दिसंबर 2025

इन दिनों में गृह प्रवेश करने से ग्रहों की अनुकूलता मानी जाती है और शुभ फल प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है.

दिसंबर 2025 नामकरण मुहूर्त

नवजात शिशु के नामकरण संस्कार के लिए दिसंबर काफी अनुकूल माना गया है. पंचांग के अनुसार नामकरण के शुभ मुहूर्त होंगे:

4, 8, 13, 14, 17, 22, 24 और 28 दिसंबर 2025

इन तिथियों पर नामकरण करने से शास्त्रों के अनुसार शिशु के जीवन में शुभता और सौभाग्य की वृद्धि होती है.

दिसंबर 2025 प्रॉपर्टी खरीदने के शुभ मुहूर्त

यदि आप कोई संपत्ति, जमीन या मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इन तिथियों पर खरीद करना श्रेष्ठ माना जा रहा है:

  • 5 दिसंबर 2025
  • 11 दिसंबर 2025
  • 18 दिसंबर 2025
  • 19 दिसंबर 2025
  • 26 दिसंबर 2025

इन दिनों ग्रह स्थिति संपत्ति निवेश को अनुकूल दिशा देती है.

दिसंबर 2025 नया काम शुरू करने के शुभ मुहूर्त

नया व्यापार, दुकान, कार्यालय या कोई बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने वालों के लिए दिसंबर में कई अवसर उपलब्ध हैं:

  • 3 दिसंबर 2025
  • 11 दिसंबर 2025
  • 17 दिसंबर 2025
  • 21 दिसंबर 2025
  • 26 दिसंबर 2025
  • 27 दिसंबर 2025

इन तिथियों पर नए कार्य की शुरुआत से सफलता और प्रगति का योग बनता है.

दिसंबर 2025 में खरमास कब लगेगा?

पंचांग के मुताबिक 16 दिसंबर 2025 को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे धनु संक्रांति कहते हैं. इसी दिन से खरमास शुरू होगा.
खरमास का समापन 14 जनवरी 2026 को होगा. ज्योतिष के अनुसार, इस अवधि में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं, क्योंकि सूर्य और बृहस्पति की कृपा इस समय शुभ फल नहीं देती.

सम्बंधित खबर

Recent News