menu-icon
The Bharatvarsh News

PM Modi Ayodhya Visit: पीएम मोदी के स्वागत के लिए अयोध्या नगरी तैयार, सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात

PM Modi Ayodhya Visit: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले आज पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ ही अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के नए भवन उद्घाटन करेंगे.

Calendar Last Updated : 30 December 2023, 01:24 PM IST
Share:

PM Modi Ayodhya Visit: अयोध्या में राम मंदिर अपनी अलौकिक छटा फैलाने के लिए तैयार है. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले आज पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ ही अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के नए भवन उद्घाटन करेंगे. इस दौरान रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट को सड़कों को फूलों से सजाया गया है. जगह जगह पर भगवान राम के चित्रों को उकेरा गया है. पीएम के आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है.

प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों में जुटा प्रशासन

अयोध्या का जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन इन उन्नत सुरक्षा उपायों को लागू करने और साजो-सामान व्यवस्था करने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए फैसले के देखते हुए सभी होटलों में एडवांस बुकिंग बंद करवा दी गई है.  पुलिस अधिकारी होटल में रह रहे सभी श्रद्धालुओं की जांच पड़ताल कर रहे हैं. वहीं बाहरी लोगो का अयोध्या में प्रवेश बंद करवा दिया गया है. केवल आमंत्रित व्यक्तियों और ड्यूटी पर तैनात लोगों को ही आने को अनुमति है. 

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी 

प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए अयोध्या में लगभग 100 विमानों के उतरने की संभावना है, जिसके मद्देनज़र अयोध्या प्रशासन ट्रैफिक डायवर्सन को लेकर भी योजना बना रहा है.  सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए सीआरपीएफ, यूपीएसएसएफ, पीएसी और सिविल पुलिस अयोध्या के चप्पे चप्पे पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है.  इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नई तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है. वहीं जगह जगह चेकिंग पॉइंट्स बनाए गए हैं.  कोई भी व्यक्ति बिना जांच पड़ताल के मंदिर के आस पास भी नहीं भटक सकता.

आपको बता दें कि  कि 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला के विराजमान होने का प्रतीक है.  22 जनवरी, 2024 के लिए निर्धारित, समारोह एक सप्ताह पहले 16 जनवरी को शुरू होने वाले वैदिक अनुष्ठानों के साथ होगा. मंदिर के निर्माण के लिए जिम्मेदार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 14 जनवरी से शुरू होने वाले एक सप्ताह के उत्सव की योजना बनाई है.

सम्बंधित खबर

Recent News