menu-icon
The Bharatvarsh News

Arvind Kejriwal: दिवाली से पहले MCD कर्मचारियों को CM ने दी बड़ी सौगात, पक्के होंगे 5 हजार सफाईकर्मी

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने दिवाली से पहले दिल्ली के नगर निगम के (एमसीडी) कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने कहा है कि एमसीडी के 5000 हजार कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा. पहले एमसीडी कर्मचारियों को कई महीनों तक वेतन नहीं […]

Calendar Last Updated : 01 November 2023, 05:40 PM IST
Share:

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने दिवाली से पहले दिल्ली के नगर निगम के (एमसीडी) कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने कहा है कि एमसीडी के 5000 हजार कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा. पहले एमसीडी कर्मचारियों को कई महीनों तक वेतन नहीं मिलता था. हमारी सरकार ने पहले महीने से ही वेतन देना शुरू किया. और अब सभी को पक्का करने जा रही है. सीएम ने कहा कि हमने सफाई कर्मचारियों से किए गए अपने वादे को पूरा किया है. सभी कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई.

सीएम केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दिल्ली नगर निगम के लगभग 5000 सफाई कर्मियों को पक्का किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जनवरी में हमारी नगर निगम में सरकार बनी थी तब से अब तक हमने 6494 सफाई कर्मर्चारीयों को पक्का कर चुके हैं.

फैसले के बाद एमसीडी कर्मचारियों में खुशी का माहौल

सीएम केजरीवाल द्वारा एमसीडी कर्मचारियों के लिए किए गए इस एलान के बाद सफाई कर्मचारियों के बीच खुशी का माहौल छा गया है. सीएम ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि बीजेपी की एमसीडी में 15 सालों से सरकार थी. भाजपा वालों ने सफाई कर्मचारियों का शोषण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. उन्होंने कहा कि पंजाब में भी जब से हमारी सरकार बनी है तब से हमने 30000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर चुके हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News