आ गया मच्छरों का खतरनाक मौसम! मच्छर भगाने के लिए ये नैचुरल तरीके आएंगे काम

गर्मियां अपने शबाब पर आ गई हैं और ऐसे में सबसे ज्यादा आतंक मच्छरों का होता है। मच्छरों का मौसम आते ही डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैलती है और परिवार खतरे में रहता है। आपको बता दें कि हर साल मच्छर जनित रोगों जैसे मलेरिया और डेंगू से हजारों मौतें हो जाती हैं। यूं […]

Date Updated
फॉलो करें:

गर्मियां अपने शबाब पर आ गई हैं और ऐसे में सबसे ज्यादा आतंक मच्छरों का होता है। मच्छरों का मौसम आते ही डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैलती है और परिवार खतरे में रहता है। आपको बता दें कि हर साल मच्छर जनित रोगों जैसे मलेरिया और डेंगू से हजारों मौतें हो जाती हैं। यूं तो मच्छरों पर काबू पाने के लिए आप भी कई जतन करते होंगे लेकिन जिद्दी मच्छर फिर भी घर के कोनों में घर बना ही लेते हैं। ऐसे में अधिकतर लोग मच्छर भगाने के लिए कैमिकल युक्त मॉस्किटो कॉयल या स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ये प्रोडक्ट आपके परिवार के सदस्यों को भी काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में कुछ नैचुरल तरीकों मच्छर ना केवल भाग जाएंगे बल्कि फिर से आपके घर में भी नहीं आएंगे। चलिए जानते हैं मच्छर भगाने के लिए नैचुरल होम रेमिडीज कौन कौन सी हैं।

कपूर जलाएं
शाम होने पर घर के कमरे में थोड़ा सा कपूर जला दें। इसकी महक मच्छरों को बिलकुल नापसंद होती है। इसे जलाने के बाद दस मिनट के लिए कमरे के सारे खिड़की दरवाजे बंद कर दीजिएगा। इसके बाद जब दरवाजे खोलेंगे तो सारे मच्छर भाग खड़े होंगे और आपको रात को चैन की नींद लेने का मौका मिलेगा।

नीम के तेल की महक से भागेंगे मच्छर
आप बाजार से नीम का तेल खरीद लाइए। रात को सोते समय इसका स्प्रे करने पर मच्छर भाग जाते हैं। आपको स्प्रे नहीं करना तो एक और तरीका है जिससे मच्छर आपके पास नहीं आएंगे। नारियल के तेल में नीम का तेल मिक्स करके हाथ पैरों पर लगा लेना चाहिए। मच्छरों को नीम के तेल की महक बिलकुल नहीं भाती, ऐसे में नीम के तेल की महक से मच्छर आपके आस पास नहीं फटकेंगे।

पिपरमेंट ऑयल
पिपरमेंट ऑयल की महक से भी मच्छर भाग जाते हैं। आप बाजार से पिपरमेंट ऑयल लाकर इसका स्प्रे कमरे में कर दीजिए और कुछ देर के लिए कमरा बंद कर दीजिए। इससे सारे मच्छर भाग जाएंगे। इसके अलावा ताजा पुदीने की पत्तियों का रस निकाल कर उसका स्प्रे करने से भी मच्छर भाग जाते हैं। इससे आपको पुदीने की भीनी महक भी आराम देगी।

लैवेंडर ऑयल का स्प्रे
बाजार में लैवेंडर ऑयल मिलता है, इसे लाकर घर में इसका स्प्रे करके खिड़की दरवाजे बंद कर दीजीए। मच्छरों को लैवेंडर की महक बिलकुल नहीं भाती और कमरे में ये महक फैलते ही मच्छर दफा हो जाएंगे।

तुलसी के रस से फरार होंगे मच्छ
अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है तो इसकी पत्तियों का रस निकाल कर हाथ पैरों में लगाने पर मच्छर आपके आस पास नहीं आएंगे। इसके अलावा आप बाजार से तुलसी का तेल ला सकते हैं जिसके स्प्रे से मच्छऱ भाग जाएंगे।

प्याज के रस से भागते हैं मच्छर
एक प्याज काट लें, इसके स्लाइस के ऊपर एक लौंग रखे और ऐसे कई स्लाइस कमरे में कई जगह रख दें। इसकी महक से मच्छर भाग जाएंगे और आपका घर मच्छरों से सुरक्षित हो जाएगा। दरअसल मच्छरों को प्याज की महक बिलकुल बरदाश्त नहीं होती।

नीलगिरी का तेल
नीलगिरा का तेल शरीर पर लगाने से भी मच्छर भाग जाते हैं औऱ पास नहीं फटकते। बाजार से नीलगिरी का तेल लाइए और इसे नारियल के तेल में मिक्स करके शरीर पर लगा लीजिए। इससे मच्छर भाग जाएंगे।

सरसों का तेल
थोड़ी सी अजवाइन लीजिए और इसे सरसों के तेल में भिगो लीजिए। अब इस अजवाइन को किसी रुमाल में गांठ मारकर भर लीजिए और कमरे में रख दीजिए। इसकी महक से मच्छर घऱ से भाग जाते हैं।

लहसुन के रस का स्प्रे करने पर भी मच्छर घर से भाग जाते हैं और इसके स्थान पर आप नींबू के रस का स्प्रे भी करेंगे तो मच्छर घर से भाग जाएंगे।