menu-icon
The Bharatvarsh News

'प्यार को लीगल तरीके से भेज रहा हूं' महाठग सुकेश चंद्रशेखर का जैकलीन फर्नांडिस के आरोपों पर जवाब

Sukesh Chandrashekhar: बॉलीवुड एक्टर जैकलीन फर्नांडिस ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. सुकेश चंद्रशेखर ने मनी लॉड्रिंग मामले में जेल में बंद है.

Calendar Last Updated : 27 December 2023, 12:37 PM IST
Share:

Sukesh Chandrashekhar: बॉलीवुड एक्टर जैकलीन फर्नांडिस ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर पर वॉट्सप मैसेजेस और वॉइस नोट भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया. जिसके बाद सुकेस चंद्रशेखर ने जवाब देते हुए कहा कि उसने जेल के अंदर से कोई भी व्हाट्सऐप मैसेज या वॉयस नोट जैकलीन को नहीं भेजा है. सुकेश ने जैकलीन को लेकर लिखी एक चिट्ठी में कहा है कि उसने अपने प्यार और इमोशन्स को लीगल तरीके से जैकलीन तक पहुंचाया है. 

जैकलीन फर्नांडिस ने महाठग सुकेश पर जेल के अंदर बैठकर लगातार व्हाट्सऐप और वॉयस मैसेज भेजने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. कुछ चैट्स के स्क्रीनशॉट के जरिए जैकलीन ने हाल ही में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. उन्होंने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से कहा कि सुकेश जेल के अंदर से व्हाट्सऐप मैसेज और वॉयस मैसेज के जरिए उन्हें प्रताड़ित कर रहा है. उन्होंने मंडोली जेल से भी गुजारिश की थी कि वे सुकेश को ऐसा करने से रोकें. इसके अलावा दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में भी जैकलीन ने इस संबंध में याचिका दायर कर सुकेश को मैसेज और चिट्ठी जारी करने से रोकने के लिए की गुजारिश की थी.

जैकलीन के आरोपों का सुकेश ने दिया ये जवाब

सुकेश चंद्रशेखर जैकलीन फर्नांडिस को पहले भी चिठ्ठियां लिख चुका है. सुकेश कई बार ऐसा कर चुका है. जिसके बाद जैकलीन ने सुकेश पर उन्हे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया.  जैकलीन ने अदालत में सुकेश की चिट्ठी को डराने और धमकाने वाला बताकर याचिका दायर की थी. जिसके बाद सुकेश ने उन्हें चुनौती भी दी. महाठग ने दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में एक आवेदन दायर किया. इसमें उसने कहा कि जैकलीन की याचिका में 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले के संबंध में कई तथ्य छिपाए गए हैं. बता दें कि सुकेश 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद है. 

सुकेश चंद्रशेकर ने दायर याचिका में आवेदन कर कहा, ' यदि मेरी जैकलीन को लिखी गई कोई भी चिठ्ठी यह साबित करती हो कि में प्रताणित कर रहा हूं या डरा धमका रहा हूं, तो मैं हर सजा मानने को तैयार हूं. सुकेश ने आगे कहा कि, चिठ्ठियों से ये साबित होता है कि वे चिट्ठियां आर्थिक अपराध शाखा या प्रवर्तन निदेशालय में चल रहे किसी भी मामले से संबंधित हैं, तो मैं किसी भी सजा का सामना करने के लिए तैयार हूं.' उसने ये भी सवाल किया कि आखिर जैकलीन पिछले साल हाईकोर्ट क्यों नहीं चली गई थीं, जब उसने उन्हें ढेर सारी चिट्ठियां लिखकर भेजी थीं.

सम्बंधित खबर

Recent News