menu-icon
The Bharatvarsh News

Bihar Floor Test : फ्लोर टेस्ट से पहले आरजेडी को बड़ा झटका, बिहार विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी हटाए गए

Bihar Floor Test :आज बिहार की राजनीकि में हलचल देखने को मिल रही है. बिहार विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को हटा दिया गया है. नीतीश कुमार को आज फ्लोर टेस्ट का सामना करना है.

Calendar Last Updated : 12 February 2024, 01:02 PM IST
Share:

Bihar Floor Test : बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. बिहार विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को हटा दिया गया है. यह आरजेडी के लिए एक बड़ा झटका है. जेडीयू ने साफ किया था कि विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले स्पीकर पद से अवधबिहारी चौधरी को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा. 

बता दें, स्पीकर अवधबिहारी चौधरी तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के नेता हैं. बिहार में नीतीश के एनडीए के साथ जाने के बाद अवध बिहारी चौधरी ने स्पीकर की कुर्सी छोड़ने से इनकार कर दिया था. विश्वास मत से ठीक पहले आरजेडी नेता और नीतीश के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार में मंत्री रहे सुधाकर सिंह ने यह दावा किया था कि स्पीकर हमारा होगा और सरकार विश्वास मत हासिल नहीं कर पाएगी.

नीतीश कुमार बिहार विधानसभा में मौजूद हैं. तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव भी सदन की कार्यवाही के लिए सदन में पहुंच चुके हैं. नीतीश कुमार को आज फ्लोर टेस्ट का सामना करना है. 

आज विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार के लिए परिक्षा की घड़ी होगी. बता दें, सीएम नीतीश सकुमार ने इंडिया गठबंधन का साथ छोड़कर 28 जनवरी को 128 विधायकों के समर्थन से नई सरकार बना ली थी. इसमें बीजेपी के 78 विधायक, जेडीयू के 45 विधायक, जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के चार विधायक और निर्दलीय के एक विधायक शामिल हैं.

बिहार विधान आज फ्लोर टेस्ट होना है. आज थोड़ी देर में साफ हो जाएगा की नीतीश कुमार इस परिक्षा में कितना सफल हो पाते है. वहीं, विपक्ष भी नीतीश कुमार को पूरी तरह से घेरने में जुटा है. तेजस्वी यादव टीस निकालने की तैयारी में हैं. क्योंकि साफ कहा है कि खेला तो अब शुरू हुआ है.

बिहार में राजनीति संकट

पिछले कई दिनों से बिहार के सियासी गलियारे में खलबली मची हुई है. आरजेडी की पूरी कोशिश है कि एनडीए सरकार बहुमत साबित ना कर पाए और आरजेडी महागठबंधन सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के सामने पेश करे.

सम्बंधित खबर

Recent News