menu-icon
The Bharatvarsh News

BJP ने चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, जाने किसे मिला मौका किसका कटा टिकट?

Loksabha Election: भाजपा की चुनाव के लिए जारी की गई लिस्ट में 9 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है. इन 9 सीटों में से 7 सीट उत्तर प्रदेश की शामिल है.

Calendar Last Updated : 10 April 2024, 03:50 PM IST
Share:

BJP Candidates List: लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों के बीच उम्मीदवारों का एलान करने का सिलसिला जारी है. इस बीच आम चुनाव के लिए भाजपा ने एक और लिस्ट जारी की है. जिसमें पार्टी ने 9 उम्मीदवारों को प्रत्याशी घोषित किया है. इन 9 सीटों में से 7 सीट उत्तर प्रदेश की भी शामिल है. इस दौरान पार्टी ने चंडीगढ़ से बीजेपी नेता किरण खेर का पत्ता साफ कर संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा यूपी की इलाहाबाद साइट से रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार घोषित किया है. 

जानें किसे मिला मौका, किसका कटा टिकट?

भाजपा की चुनाव के लिए जारी की गई लिस्ट में 9 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है. इन 9 सीटों में से 7 सीट उत्तर प्रदेश की शामिल है. इस दौरान पार्टी ने चंडीगढ़ से संजय टंडन को टिकट दिया गया है. इस सीट से दो बार की सांसद किरण खेर का पत्ता साफ कर दिया गया है. किरण खेर 2014 और 2019 में दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं. 

बीजेपी की इस नई लिस्ट में जिन 9 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, 2019 में उनमें से 7 सीटों पर पार्टी ने सफलता हासिल की थी. लेकिन इनमें से सिर्फ 2 सीटों मछलीनगर और कौशाम्बी में मौजूदा सांसदों को मौका दिया गया है. जबकि 4 सीटों पर सांसदों का पत्ता साफ कर दिया गया है. आसनसोल पर 2019 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते बाबुल सुप्रियो पहले ही इस्तीफा देकर टीएमसी का दामन थाम लिया था. 

मैनपुरी सीट से जयवीर सिंह ठाकुर को मिला टिकट

यूपी की मैनपुरी सीट से जयवीर सिंह ठाकुर, कौशाम्बी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी को मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की जगह उम्मीदवार बनाया गया है, नीरज त्रिपाठी पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के बेटे हैं. वहीं बलिया से नीरज शेखर, मछलीनगर से बीपी सरोज, और गाजीपुर सीट से पारस नाथ राय को टिकट दिया गया है.  

इसके अलावा पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से एस एस अहलुवालिया को उम्मीदवार बनाया गया है. इस सीट से बीजेपी ने पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह को टिकट दियाथा. लेकिन बाद में उन्होंने टिकट लौटा दिया था. वहीं इस सीट से टीएमसी ने अभिनेत्रा शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है.

सम्बंधित खबर

Recent News