menu-icon
The Bharatvarsh News

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के नए सब वेरिएंट JN-1 के मामले, जानिए अब तक कितनी हुई संख्या?

Covid 19 Cases in India: इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि देश में भर में इस नए वेरिएंट JN-1 के मामले में भले ही बढ़ोत्तरी हो रही है, लेकिन इस वायरस से बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जो भी लोग संक्रमित हैं उनमें से अधिकतर घर पर ही उपचार लए रहे हैं.

Calendar Last Updated : 05 January 2024, 08:11 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के नए सब वेरिएंट JN-1 के मामले
  • भारत में इस नए वेरिएंट के अब-तक 619 केस

Covid 19 Cases in India: देश में एक बार फिर कोरोना ने लोगों का डराना शुरू कर दिया. कोविड के मामलों में आए दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इस दौरान कोरोना के नए सब   वेरिएंट JN-1 के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत में इस नए वेरिएंट के केस बढ़कर 619 हो गए हैं. पीटीआई के अनुसार 4 जनवरी तक कर्नाटक में 199, केरल में 148, महराष्ट्र में 110, गोवा में 47, गुजरात में 36, आंध्र प्रदेश में 30, तमिलनाडु में 26, दिल्ली में 15, राजस्थान में 4, तेलंगाना में 2, हरियाणा और ओडिशा से 1-1 मामले सामने आए थे. 

इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि देश में भर में इस नए वेरिएंट JN-1 के मामले में भले ही बढ़ोत्तरी हो रही है, लेकिन इस वायरस से बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जो भी लोग संक्रमित हैं उनमें से अधिकतर घर पर ही उपचार लए रहे हैं. 

देश में नए वेरिएंट के तेजी से बढ़ रहे केस 

देश भर में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लगातार निगरानी बनाए रखने के न‍िर्देश द‍िए हैं. इसके साथ ही केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से समय-समय पर नई गाइडलाइन भी जारी की जा रही हैं. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इन सभी गाइडलाइन का सख्‍ती के साथ पालन करने का निर्देश दिया गया है. 

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने जेएन.1 के बढ़ते मामलों को लेकर सभी अस्पतालों को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और सांस लेने संबंधित बीमारी पर निगरानी रखने और रिपोर्ट देने के लिए कहा है. 

कोरोना के इतने आए नए केस 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में आज (5 जनवरी) को कोविड-19 के कुल 176 नए मामले सामने आए हैं. वहीं वायरल बीमारी के कारण 12 लोगों की मौत हुई है. इनमें से केरल में 5, कर्नाटक में 4, महराष्ट्र में 2 और उत्तर प्रदेश में 1 व्यक्ति की मौत हुई है. इस दौरान देश में कोरोना के 43334 सक्रिय मामले हैं. केरल में सबसे अधिक 1,249 एक्टिव केस हैं, वहीं कर्नाटक में 1240, महाराष्ट्र में 914, तमिलनाडु में 190, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में 128- 128 सक्रिय मामले हैं.  

नए सब वैरिएंट JN.1 के क्या हैं लक्षण?

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार इस नए वैरिएंट से संक्रमित व्यक्ति में जो लक्षण होते हैं, वह इस प्रकार हैं- बुखार, ठंड लगना, खांसी, सांस लेने में समस्या, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, स्वाद या गंध का पता ना लगना आदि 

सम्बंधित खबर

Recent News