menu-icon
The Bharatvarsh News

Chandrayaan 3: भारत की बड़ी सफलता पर चीन ने दी बधाई, रूसी राष्ट्रपति ने की देश की सराहना

Chandrayaan 3: भारत की बड़ी सफलता चंद्रयान-3 के चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल सॉफ्ट-लैंडिंग करने के बाद भारत ने बड़ा इतिहास रच दिया है. इस जीत के बाद देश- विदेश के लोग भारत को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे है. वहीं चीन ने भारत को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है. चीन के […]

Calendar Last Updated : 24 August 2023, 06:52 AM IST
Share:

Chandrayaan 3: भारत की बड़ी सफलता चंद्रयान-3 के चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल सॉफ्ट-लैंडिंग करने के बाद भारत ने बड़ा इतिहास रच दिया है. इस जीत के बाद देश- विदेश के लोग भारत को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे है. वहीं चीन ने भारत को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है. चीन के दूतावास ने सोशल मीडिया की मदद से ट्वीट कर कहा कि चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए बधाई.

चीन पहले भेज चुका है अपना मिशन

आपको जानकारी दें कि चीन पहले ही चंद्रमा पर अपना मिशन पर भेज चुका है. चांद पर यान भेजने में चीन, अमेरिका, रूस देश शामिल है. लेकिन अगर बात भारत की करें तो ये मिशन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण इसलिए है, क्योंकि देश ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अपना झंडा लहराया है.

रूसी राष्ट्रपति ने दी बधाई

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी पीएम मोदी एंव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भारत के सफल लैंडिंग को लेकर बधाई का संदेश भेजा है. उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 चंद्रमा के साउथ पोल पर होना, ये एक बड़ा सराहनीय कदम है. ये निश्चित तौर से विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की प्रभावशाली, प्रगतिशील का प्रमाण है. उन्होंने इसरो के सभी कर्मचारियों, वैज्ञानिकों को इस महान उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है.

NASA ने दी बधाई

वहीं नासा के एडमिनिस्ट्रेटर बिल नेल्सन ने भी बधाई देते हुए कहा कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग के लिए इसरो को ढ़ेर सारी बधाई चंद्रमा पर स्पेसशिप की सफल सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बहुत सारी शुभकामना. उन्होंने कहा कि इस मिशन में आपका सहयोगी बनकर प्रसंन्न हूं.

सम्बंधित खबर

Recent News