menu-icon
The Bharatvarsh News

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर राघव चड्ढा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ‘यह उपलब्धि इसरो की अदम्य भावना का प्रमाण है’

Chandrayaan-3: अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने एक नया इतिहास रच दिया है. पहली बार चांद के दक्षिणी सीमा पर कोई देश पहुंचा है. बता दें कि भारत के चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर चुका है. सफलतापूर्वक चांद पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है. […]

Calendar Last Updated : 23 August 2023, 07:20 PM IST
Share:

Chandrayaan-3: अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने एक नया इतिहास रच दिया है. पहली बार चांद के दक्षिणी सीमा पर कोई देश पहुंचा है. बता दें कि भारत के चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर चुका है. सफलतापूर्वक चांद पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है. इसको लेकर देशभर में जश्न का माहौल है. इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि अब हम चाँद पर हैं!

आप नेता राघव चड्ढा ने लिखा कि, “चंद्रयान-3 चंद्रमा की दक्षिणी सीमा पर हमारी पहचान अंकित करता है, यह एक बेजोड़ विजय है. यह उपलब्धि इसरो की अदम्य भावना का प्रमाण है, उनकी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत हर भारतीय का दिल गर्व से चौड़ा कर देती है.”

उन्होंने आगे लिखा कि, “यह ऐतिहासिक छलांग सितारों को निशाना बनाने के लिए एक स्पष्ट आह्वान है और एक शानदार अनुस्मारक के रूप में कार्य करती है. आकाश सीमा नहीं है, यह हमारा लॉन्चपैड है. चाँद और उससे आगे तक. वन्दे मातरम!

सम्बंधित खबर

Recent News