menu-icon
The Bharatvarsh News

Weather Updates: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर, मौसम विभाग ने इन शहरों में जारी किया अलर्ट

Weather Updates: उत्तर भारत में तापमान गिरने के साथ लगातार ठंड का कहर बढ़ रहा है. दिल्ली समेत पूरे NCR में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली में घने कोहरे और जीरो विजिबिलिटी के चलते कई फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट से चल रही हैं.

Calendar Last Updated : 18 January 2024, 09:20 AM IST
Share:

IMD Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सर्दी की मार झेल रहे लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है. इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है.

उत्तर भारत में कोहरे का कहर 

मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक इन दिनों कड़ाके की ठंड जारी है. अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहेगा और उसके बाद इसमें सुधार होने की संभावना है. इसके अलावा अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि 'उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में शीत लहर से लेकर भीषण शीतलहर जारी रहने का अनुमान है.

इन शहरों में पड़ रही कड़ाके की ठंड 

भीषण ठंड को लेकर देश भर में कई शहरों अलर्ट जारी किया गया है. अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के स्थानों पर 2 से 4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. बिहार के कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति देखी गई. वहीं पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, दिल्ली आदि राज्यों में घने कोहरे की स्थिति देखी गई. 

कोहरे से अभी नही मिलेगी राहत  

अगले चार दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात और सुबह कुछ घंटों के लिए घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी ऐसा ही मौसम रह सकता है. साथ ही, 18 जनवरी की सुबह उत्तराखंड में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 18 से 19 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे जारी रह सकता है.  

सम्बंधित खबर

Recent News