menu-icon
The Bharatvarsh News

महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इन नामों पर लगी मुहर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने में महज कुछ दिनों का समय बचा है. सभी पार्टियां अब अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारना शुरू कर दी है. इसी क्रम में कांग्रेस की ओर से भी 48 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग चुका है. जिसमें कुछ पुराने चेहरों को भी मौका मिला है.

Calendar Last Updated : 25 October 2024, 06:52 AM IST
Share:

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां काफी एक्टिव हैं. इसी क्रम में कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई है. इस लिस्ट में 48 नामों पर मुहर लगा है. इस लिस्ट के मुताबिक कुछ विधायकों को दोबारा मैदान में उतारा गया है. वहीं कुछ सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है. 

महा विकास अघाड़ी की सहयोगी पार्टियों द्वारा पहले ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है. जिसमें शिव सेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) की पार्टी शामिल है है. हालांकि सीट बंटवारे के कारण अभी भी कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया गया है. 288 सीटों पर हो रहे विधानसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी साथ में चुनाव लड़ रही है. 

इन नामों पर लगी मुहर

कांग्रेस द्वारा जारी की गई लिस्ट में कलकुवा से केसी पडवी, शहादा से राजेंद्र कुमार कृष्णराव गावित, नंदुरबार से किरण दामोदर तड़वी, नवापुर से श्रीकृष्ण कुमार सुरूप सिंह नाइक, सकरी से एसटी प्रवीणबापू चौरे, धुले ग्रामीण से कुणाल रोहिदास पाटिल,  रावेर से धनंजय शिरीष चौधरी,  मलकापुर से राजेश पंडितराव एकाडे, चिखली से राहुल सिद्धिविनायक बोंद्रे, रिसोड से अमित सुभाषराव जनक, धामनगांव रेलवे से प्रो वीरेंद्र वाल्मीकराव जगताप, अमरावती से डॉ सुनील देशमुख, टेओसा से यशोमति चंद्रकांत ठाकुर, अचलपुर से अनिरुद्ध बबलूभाऊ सुभानराव देशमुख, देवली से रंजीत प्रताप कांबले, नागपुर दक्षिण पश्चिम से प्रफुल्ल विनोद राव गुडधे, नागपुर सेंट्रल से बंटी बाबा शेलके, नागपुर पश्चिम से विकास पी ठाकरे, नागपुर उत्तर से एससी डॉ नितिन काशीनाथ राऊत, साकोली से नानाभाऊ फाल्गुनराव पटोले को मैदान में उतारा गया है. 

 

इसके अलावा पार्टी ने गोंदिया से गोपालदास शंकरलाल अग्रवाल, राजुरा से सुभाष रामचन्द्रराव धोटे, ब्रह्मपुरी से विजय नामदेवराव वडेट्टीवार, चिमूर से सतीश मनोहरराव वारजुकर, हडगांव से माधवराव निवृत्तराव पवार पाटिल, भोकर से तिरूपति राव बाबू कदम कोंडेकर, नायगांव से मीनल निरंजन पाटिल (खटगांवकर), पाथरी से सुरेश अंबादास वरपुडकर, फुलंबरी से विलास केशवराव औताडे, मीरा भायंदर से सैयद मुजफ्फर हुसैन, मलाड पश्चिम से असलम आर. शेख, चांदीवली से मोहम्मद आरिफ नसीम खान, धारावी से डॉ. ज्योति एकनाथ गायकवाड़, मुंबादेवी से अमीन अमीराली पटेल, पुरंदर से संजय चंद्रकांत जगताप, भोर से संग्राम अनंतराव थोपटे, कस्बा पेठ से रवींद्र हेमराज धांगेकर, संगमनेर से विजय बालासाहेब थोराट, शिरडी से प्रभावती जे. घोगरे, लातूर से ग्रामीण धीरज विलासराव देशमुख, लातूर शहर से अमित विलासराव देशमुख, अक्कलकोट से सिद्धराम सतलिंगप्पा म्हात्रे, कराड दक्षिण से पृथ्वीराज चव्हाण, कोल्हापुर दक्षिण से रुतुराज संजय पाटिल, करवीर से राहुल पांडुरंग पाटिल, हातकणंगले से राजू जयंतराव आवले, पलुस-काडेगांव से डॉ. विश्वजीत पतंगराव कदम और जाट से विक्रम सिंह बालासाहेब सावंत पर भरोसा जताया है. 

सम्बंधित खबर

Recent News