menu-icon
The Bharatvarsh News

Covid-19 Cases Update: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, दर्ज हुए 636 नए केस, 3 लोगों की मौत

Covid-19 Cases Update: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले हफ्ते कोरोना के 841 नए केस सामने आए थे, जो इस बार सोमवार को 636 हैं. वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार वृद्धि जारी है.

Calendar Last Updated : 01 January 2024, 04:15 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले
  • बीते 24 घंटे में दर्ज हुए 636 नए केस, 3 लोगों की मौत

Covid-19 Cases Update: देश में एक बार फिर कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज यानि 1 जनवरी को जारी किए गए कोरोना के नए आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के 636 नए मामले सामने आए हैं.  हालांकि पिछले हफ्ते के मुकाबले कोरोना के  मामले में इस बार गिरावट देखने को मिली है.केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले हफ्ते कोरोना के 841 नए केस  सामने आए थे, जो इस बार सोमवार को 636 हैं. वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार वृद्धि जारी है.

इस दौरान देश में एक्टिव केस  बढ़कर 4,394  हो गए हैं साथ ही बीते 24 घटों में इस बीमारी से 3 लोगों की मौत हुई है. इनमे से 2 मौत केरल और एक मौत तमिलनाडु में हुई है. इस के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 करोड़ 33 हजार 364 हो गई है. 

548 लोग हुए महामारी से ठीक

मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान इस महामारी से 548 लोगों रिकवर हुए हैं. जिसके साथ ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4.44 करोड़ हो गई है. वहीं कोरोना की राष्ट्रीय रिकवरी दर की बात करें तो वह है 98.81 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है.  

देश में अब तक कोरोना के कितने मामले 

देश में 2020 के दौरान जब पहली बार इस कोरोना महामारी ने भारत में दस्तक दी थी, तब से अब तक इसके 4.50,13,908 मामले दर्ज किये जा चुके हैं. वर्तमान में कोविड के मामलों में बढ़ोत्तरी इसके सब वेरिएंट जेएन.1 के मामले सामने आने के बाद से देखी गई है. 

नए सब वैरिएंट JN.1 के लक्षण

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार इस नए वैरिएंट से संक्रमित व्यक्ति में जो लक्षण होते हैं, वह इस प्रकार हैं- बुखार, ठंड लगना, खांसी, सांस लेने में समस्या, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, स्वाद या गंध का पता ना लगना आदि है. 

 नए वैरिएंट को लेकर केंद्र सरकार जारी कर चुकी है अलर्ट

केंद्र सरकार ने कोरोना के नए सब  वैरिएंट JN.1को लेकर 18 दिसंबर (सोमवार) को सभी राज्यों के लिए एक एडवाइजरी की है थी. साथ ही कोरोना के हालात पर हर संभव निगरानी  बनाए रखने के लिए कहा था. इस दौरान सभी राज्यों को रोजाना जिलेवार एसएआरआई और आईएलआई (इन्फ्लूएंजा) मामलों को लेकर रिपोर्ट देनी के लिए और देख-रेख पर विशेष ध्यान देना  के लिए कहा गया था. साथ ही राज्यों को अधिक से अधिक संख्या में आरटी-पीसीआर परीक्षणों सहित पर्याप्त परीक्षण कराने की सलाह दी गई थी. वहीं जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पॉजिटिव सैंपल को INSACOG लैब में  भेजने के लिए कहा गया था.

सम्बंधित खबर

Recent News