menu-icon
The Bharatvarsh News

Delhi Excise Policy: CBI का बड़ी कार्रवाई, के कविता को किया गिरफ्तार

Delhi Excise Policy: दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने आज(11 अप्रैल) तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के कविता को को गिरफ्तार कर लिया. 

Calendar Last Updated : 11 April 2024, 02:50 PM IST
Share:

Delhi Excise Policy:  दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने आज(11 अप्रैल) बड़ी  कार्रवाई को अंजाम दिया है. जांच एजेंसी ने तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के कविता को को गिरफ्तार कर लिया है. वह अभी फिलहाल नयायिक हिरासत में और तिहाड़ जेल में बंद है. सीबीआई ने के कविता से जेल में पूछताछ की थी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में उन्हें  15 मार्च को गिरफ्तार किया था.

सीबीआई ने कविता से जेल में की थी पूछताछ 

इस दौरान सीबीआई ने पिछले दिन बुधवार को दिल्ली की एक कोर्ट को बताया था कि उसने जेल में के कविता से तिहाड़ जेल में पूछताछ की थी.  सीबीआई ने ईडी और सीबीआई मामलों की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा (राउज एवेन्यू कोर्ट) को बताया कि अदालत के आदेश के बाद उसने 6 अप्रैल कविता से पूछताछ की. अदालत ने 5 अप्रैल को सीबीआई को कविता से जेल में पूछताछ की अनुमति दी थी. कविता ने उस आदेश को चुनौती दी है. राउज एवेन्यू कोर्ट 26 अप्रैल को इसपर सुनवाई करेगा.

23 अप्रैल तक बढ़ी थी नयायिक हिरासत  

इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार(9 अप्रैल) को ही के कविता की नयायिक हिरासत 23 अप्रैल तक लिए बढ़ा दी थी.  के कविता ने कहा कि यह मामला केवल बयानों पर आधारित है. केस  पूरी तरह बेतुका और राजनीति से प्रेरित है. विपक्षी नेताओं को टारगेट करने के लिए है. मामले में CBI मेरा  जेल में  बयान दर्ज कर चुकी है.

बता  दें  कि के कविता पर साउथ ग्रुप की प्रमुख सदस्य होने का आरोप लगाया गया है, जिसने कथित तौर पर दिल्ली में शराब लाइसेंसों के बड़े हिस्से के बदले में दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी. 

सम्बंधित खबर

Recent News