menu-icon
The Bharatvarsh News

Ration Scam: TMC नेता पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, राशन घोटाले को लेकर की ताबड़तोड़ छापेमारी

Ration Scam: ईडी ने बंगाल में राशन वितरण घोटाला मामले को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारियों पर हमला किया गया. जिसे लेकर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई हैं.

Calendar Last Updated : 06 January 2024, 11:32 AM IST
Share:

Ration Scam: राशन वितरण घोटाला मामले में ईडी ने शनिवार की सुबह बोंगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शंकर आध्या को अरेस्ट कर लिया है. इससे पहले ईडी नें कथित घोटाला मामले में शंकर आध्या और तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख शाहजहां के घर पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारियों पर उत्तरी 24 परगना जिले में हमला किया गया. 

जानकारी के अनुसार, न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियों में ईडी के अधिकारी शंकर आध्या को कथित तौर पर एक वाहन में ले जाते हुए दिख रहे हैं. गिरफ्तारी के वक्त मौके पर भारी भीड़ भी देखी गई. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार रात को ईडी की एक टीम ने आध्या के ससुर के आवास पर छापा मारा था.

ED ने की ताबड़तोड़ छापेमारी

बता दें, शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में छापेमारी के दौरान एक भीड़ के हमले में इसके अधिकारियों को गंभीर चोटें आईं और मोबाइल फोन, बटुआ जैसी उनकी चीजों को लूट लिया गया. बता दें, ईडी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि इसके आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए स्थानीय पुलिस में एक शिकायत दी है.

हमले को लेकर रिपोर्ट दर्ज 

वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि ईडी के अधिकारी पश्चिम बंगाल में एक टीएमसी नेता के आवास पर छापे के दौरान भीड़ की ओर से उनके सहयोगियों पर किए गए हमलों पर रिपोर्ट के ‘दो सेट’ तैयार कर रहे हैं. अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि रिपोर्ट शनिवार तक ईडी के नयी दिल्ली कार्यालय को भेज दी जाएगी और उनकी अगली कार्रवाई का फैसला वहां उनके वरिष्ठ अधिकारी करेंगे.

आपकों बता दें, ईडी की टीम पर उस वक्त हमला किया गया, जब वह राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में उत्तर 24 परगना स्थित संदेशखली में तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां के आवास पर तलाशी लेने गई थी.

सम्बंधित खबर

Recent News