menu-icon
The Bharatvarsh News

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद हरियाणा सीएम ने की एल्विश यादव से मुलाकात, ट्वीट कर जताई खुशी

Elvish Yadav: हाल ही में हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 की चमचमाती ट्रॉफी को अपने नाम किया है. वहीं जीत के बाद उनके फैंस बेहद खुश है. ट्रॉफी लेने के बाद एल्विश अपने शहर वापस लौट आएं हैं. इस बीच उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर […]

Calendar Last Updated : 18 August 2023, 04:05 PM IST
Share:

Elvish Yadav: हाल ही में हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 की चमचमाती ट्रॉफी को अपने नाम किया है. वहीं जीत के बाद उनके फैंस बेहद खुश है. ट्रॉफी लेने के बाद एल्विश अपने शहर वापस लौट आएं हैं. इस बीच उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने एल्विस की जीत पर उन्हें बधाई दी और खुशी जाहिर की.

हरियाणवियों का दबदबा हर क्षेत्र में जारी है… सीएम खट्टर

हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एल्विश यादव के साथ मुलाकात की एक फोटो अपने ऑफिशियली ट्विटर हैंडल पर शेयर की है. इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है- ”हरियाणवियों का दबदबा हर क्षेत्र में जारी है…बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता @ElvishYadav से आज संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर भेंट की. उन्हें इस शो को जीतने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं”. सीएम खट्टर द्वारा पोस्ट किए गए फोटो में एल्विस यादव काफी सिंपल लुक यानी कि ब्लू कलर की ट्रैक सूट में नजर आ रहे हैं. वहीं सीएम खट्टर उन्हें बुके देते हुए दिखाई दे रहे हैं.

बिग बॉस में पहली बार वाइल्ड कार्ड की हुई जीत-

बिग बॉस ओटीट सीजन 2 में फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी. हालांकि शो में एल्विश की एंट्री के बाद शो की टीआरपी बढ़ने लगी. एल्विश की एंट्री के बाद बिग बॉस ओटीटी की चर्चा होने लगी. शो में एल्विश के गेम और अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया. एल्विस शो में अपना हरियाणी भाषा की वजह से दर्शकों को लुभाने में इस कदर कामयाब हो गए कि वो वाइल्ड कार्ड होने के बावजूद शो के विनर विजेता बन गए बिग बॉस शो में एक नए इतिहास रच दिया.

हालांकि शो में एल्विश यादव को यूट्यूब फुकरा इंसान यानि अभिषेक ने उनको कांटे की टक्कर दी थी.  वहीं बिहार की मनीषा रानी भी टॉप 3 में जगह बनाई. आपको बता दें कि एल्विस यादव शो में आने से पहले भी सोशल मीडिया में काफी पॉपुलर है. उनकी काफी तगड़ी फैन फोलोइंग हैं.  एल्विस यादव की यूट्यूब पर 3 चैनल है जिसपर लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News