menu-icon
The Bharatvarsh News

बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील कुमार मोदी का 72 साल की उम्र में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Sushil Kumar Modi Passed Away: सुशील मोदी ने 72 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. सुशील मोदी  बिहार के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं में से एक बड़े नेता थे और लंबे समय से कैंसर से पीड़ित चल रहे थे.

Calendar Last Updated : 13 May 2024, 11:12 PM IST
Share:

Sushil Kumar Modi Passed Away: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ी खबर सामने आई है. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया है. उन्होंने 72 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. सुशील मोदी  बिहार के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं में से एक बड़े नेता थे और लंबे समय से कैंसर से पीड़ित चल रहे थे. इस बीमारी के चलते वह कुछ समय से राजनीति से दूर चल रहे थे. उन्होंने खुद एक्स पर पोस्ट कर कैंसर से संघर्ष करने जानकारी दी थी. भाजपा नेता के निधन की जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने  अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करके दी.  

उन्होंने लिखा कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि. यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है.

बिहार के मौजूदा डिप्टी सीएम ने भी दी श्रद्धांजलि 

इसके अलावा डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी उनके निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त की है. उन्होंने एक्स पर लिखा , 'भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे. पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है. अपने संगठन कौशल, प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर अपनी गहरी जानकारी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को इस शोक की घड़ी में सम्बल प्रदान करें. 

कैंसर होने की खुद दी थी जानकारी 

बता दें, कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम  सुशील कुमार मोदी ने खुद अपनी कैंसर होने की बीमारी को लेकर जानकारी दी थी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था,"पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं. अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है.  लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा. मैंने प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है. देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News