menu-icon
The Bharatvarsh News

Gold Price: सोने-चांदी की कीमत हुई तेज, जानें इंटरनेशनल मार्केट का हाल

Gold Price: ग्लोबल संकेत मिलने के कारण सोने की कीमतों में अधिक तेजी देखने को मिल रही है. वहीं राजधानी दिल्ली के सर्राफा मार्केट की बात करें तो, वैश्विक संकेतों की वजह से बीते दिन यानि बुधवार को सोना 500 रुपये की तेजी होने के साथ 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच चुका है. जबकि […]

Calendar Last Updated : 19 October 2023, 06:51 AM IST
Share:

Gold Price: ग्लोबल संकेत मिलने के कारण सोने की कीमतों में अधिक तेजी देखने को मिल रही है. वहीं राजधानी दिल्ली के सर्राफा मार्केट की बात करें तो, वैश्विक संकेतों की वजह से बीते दिन यानि बुधवार को सोना 500 रुपये की तेजी होने के साथ 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच चुका है. जबकि इससे पूर्व बाजार कारोबारी सत्र में सोना 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद किया गया था.

ग्लोबल मार्केट

मिली जानकारी के मुताबिक ग्लोबल मार्केट में सोने के दामों में अधिक बढ़ोत्तरी हुई है. जबकि वैश्विक बाजारों में सोना तेज उछाल संग 1958 डॉलर प्रति आउंस पर कारोबार किया जा रहा है. वहीं ये आशंका जताई जा रही है कि, फेड रिजर्व माह नवंबर में ब्याज दरें बढ़ाने का निर्णय करता है तो, डॉलर में की जा रही अधिकता के रूकने के उपरांत सोने की कीमतों में अधिक उछाल आने की आशंका है. इसके साथ भारत में भी अभी त्योहारी सीजन के वक्त मांग बढ़ने के कारण सोना के दामों के 62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम जाने की उम्मीद की जा रही है.

सोने -चांदी की कीमत

वहीं मिली जानकारी अनुसार सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी देखी गई है. बता दें कि सर्राफा मार्केट में चांदी की कीमत भी 1,000 रुपये की उछाल के साथ 74,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर रोक दी गई है. जबकि इंटरनेशनल बाजार में चांदी की कीमतों में अधिकता दिख रही है. इसके साथ ही ये 23.20 डॉलर औंस पर मिल रहा है.

विदेशी मार्केट

सोने- चांदी की कीमतों में अधिकता मिलने के बाद एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी ने बताया कि, विदेशी मार्केट में सकारात्मकता के साथ बीते बुधवार को सोने की कीमतों में तेज उछाल देखी गई है. उनका कहना है कि, पश्चिम एशिया में उथल-पुथल होने के उपरांत सुरक्षित संपत्ति की मांग तेज होने के साथ गाजा में हुए विस्फोट के कारण राजनयिक समाधान की आशंका कम होने से पूर्व कॉमेक्स सोना 4 सप्ताह के अंदर उच्चतम रेट पर जा पहुंचा है.

सम्बंधित खबर

Recent News