menu-icon
The Bharatvarsh News

Bigg Boss 17: अंकिता पर एक बार फिर भड़के पति विक्की जैन, कहा- मत किया कर KISS, अच्छा नहीं लगता

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन की पर्सनल लाइफ जबरदस्त खबरों में बनी हैं. दोनों कपल शो में छोटी-छोटी चाजों पर झगड़ रहे हैं.

Calendar Last Updated : 16 January 2024, 03:13 PM IST
Share:

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. शो में कंटेस्टेंट को लेकर आय दिन कोई न कोई कॉन्ट्रोवर्सी होती रहती है. शो के दो चर्चित चेहरे अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन की पर्सनल लाइफ जबरदस्त खबरों में बनी हैं. दोनों कपल शो में छोटी-छोटी चाजों पर झगड़ रहे हैं. अंकिता और विक्की का झगड़ा इस हद तक बढ़ गया है कि दोनों किस को लेकर भी झगड़ पड़े.

अंकिता का किस करना विक्की को नहीं आया रास 

बीते बिग बॉस 17 के एपिसोड में अंकिता विक्की के साथ रोमांटिक होने की कोशिश करती है. वो सज-सवरकर विक्की से पूछती है कि मै कैसी लग रही हूं. उसके बाद वो विक्की के पास जा कर उन्हें किस कर लेती है. जिस पर विक्की भड़क जाते है. विक्की कहते हैं- मत कर ये सब. क्यों नहीं समझती है तू. प्लीज बात को समझ ले ना. अच्छा नहीं लगता है. गुस्सा भी मत हो, समझ भी ले. स्माइल कर दे. इस पर अंकिता कहती हैं- नहीं. मैं अपने पति को किस नहीं करूं तो किसे करूं. तू करता नहीं है. मुझे तो करने दे.

विक्की अंकिता पर गुस्सा होते हुए बोलते है कि बस एक ही इमोशन नहीं होता है. ऐसे नहीं होता है कि दिनभर 26 मुंह बनाओ और फिर एक किस कर दो, हो गया. ऐसे नहीं होता है. इस पर अंकिता कहती हैं- कम से कम करती तो हूं. फिर अंकिता उठकर चली जाती हैं. 

वहीं अंकिता भी विक्की से नाराज हो जाती हैं. और गुस्सा हो कर अलग जाकर बैठ जाती है. फिर विक्की उठकर अंकिता के पास जाते हैं तो अंकिता उनसे कहती हैं- दूर से ही बात कर. मैंने सिर्फ किस किया था. ऐसा लग रहा है जैसे मैं मांग रही हूं. ये सिर्फ मेरा प्यारभरा जेस्चर था. फिर विक्की कहते हैं कि गाल पर एक बार हो गया था न मुझे टीवी पर लिप पर किस करना अच्छा नहीं लगता है. तो अंकिता कहती हैं- मैं लिप्स पर नहीं कर रही थी, दूसरे गाल पर कर रही थी. इसके बाद विक्की अंकिता से इरिटेट होकर चले जाते हैं. 

सम्बंधित खबर

Recent News