menu-icon
The Bharatvarsh News

Amit Shah On CAA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अहम घोषणा, लोकसभा चुनाव से पहले देश में लागू होगा CAA

Amit Shah On CAA: बता दें, कि दिसंबर 2019 में संसद द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए)के पारित होने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बद, देश के विभिन्न हिस्सों में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ था.

Calendar Last Updated : 10 February 2024, 03:49 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अहम घोषणा
  • लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में लागू होगा CAA

Amit Shah On CAA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज (10 फरवरी) को अहम घोषणा की है. इस दौरान उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लागू कर दिया जाएगा. बता दें, कि पिछले साल केन्द्रीय मंत्री ने दिसंबर में अपने पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान दावा किया था कि इस अधिनियम को लागू करने से कोई नहीं रोक सकता. 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार,अमित शाह ने कहा, "मैं साफ कर देना चाहता हूं कि CAA किसी भी व्यक्ति की नागरिकता को नहीं छिनेगा. इसका उद्देश्य सिर्फ धार्मिक उत्पीड़न झेल रहे पाकिस्तानी, अफगनिस्तानी और बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान करना है. "

अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना कांग्रेस का वादा 

 इस दौरान गृह मंत्री ने आगे कहा कि पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का वादा हमारा नहीं कांग्रेस का है. उन्होंने ने कहा कि जब देश का विभाजन हुआ था और जब वहां पर अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जाता था. इस दौरान वह सब भारत में वापस भाग कर आना चाहते थे, तब कांग्रेस की सरकार ने ही कहा था कि आप लोग यहां आइए, आपको यहां की नागरिकता प्रदान की जाएगी. 

मुस्लिम समुदाय  को भ्रमित कर रहा विपक्ष

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी पर मुस्लिम समुदाय को भ्रमित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "हमारे मुस्लिम भाइयों को ‌CAA अधिनियम को लेकर को लेकर गुमराह करने का काम किया जा रहा है और भड़काया जा रहा है.  ये अधिनियम सिर्फ पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान करने के लिए है." उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए सीएए अधिनियम का उद्देश्य हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाइयों समेत सताए गए गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय नागरिकता देना है, जो 31 दिसंबर, 2014 से पहले बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भारत आए हैं.

लोकसभा चुनाव का भी किया जिक्र 

वहीं केंद्रीय मंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि यह चुनाव विकास के खिलाफ भ्रष्टाचार पर आधारित है. उन्होंने कहा, "यह चुनाव इंडिया बनाम एनडीए के बारे में नहीं है. यह चुनाव उन लोगों के बारे में है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा सुरक्षित करना चाहते हैं, साथ ही उनके बारे में है जो विदेश नीति के नाम पर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालते हैं." बता दें, कि दिसंबर 2019 में संसद द्वारा सीएए के पारित होने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद, देश के विभिन्न हिस्सों में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ था.

सम्बंधित खबर

Recent News