menu-icon
The Bharatvarsh News

Bihar News: ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, कौन संभालेगा जेडीयू की कमान?

Bihar News: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

Calendar Last Updated : 29 December 2023, 01:09 PM IST
Share:

Bihar News: दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. देखना ये होगा कि आने वाले समय में जेडीयू की कमान कौन संभालता है. क्या नीतीश कुमार पार्टी की कमान संभालेंगे. यह भी खबर थोड़ी देर में सामने आ जाएगी. हालांकि ललन सिंह ने इस्तीफे की वजह अभी सामने नहीं आई है.

बिहार की राजनीति में जारी अस्थिरता का दौर 

बिहार की सियासत में इन दिनों काफी हलचल है. आज यानि 29 दिसम्बर को ये खबर आई कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि नीतीश कुमार फिर से जडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाल सकते हैं.

' नीतीश का आरजेडी के साथ जाना गलत कदम'

कयासों को और हवा देते हुए मंगलवार को आरएलजेडी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश का लालू यादव की पार्टी के साथ जाना बेहद ही गलत कदम था. उन्होंने कहा कि "नीतीश कुमार का आरजेडी के साथ जाना आत्मघाती कदम था." इसके साथ ही उन्होंने नीतीश की पैरवी की भी पेशकश कर दी.

उन्होंने आगे कहा कि "अगर नीतीश कुमार सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करें कि आरजेडी से उनका संबंध टूट गया और अगर एनडीए में फिर से शामिल होने की बात होगी तो फैसला बीजेपी के लोग करेंगे लेकिन हम उनके लिए पैरवी जरूर कर देंगे."

'बीजेपी भाव नहीं दे रही इसलिए बौखलाए हैं उपेन्द्र कुशवाहा'

उपेन्द्र कुशवाहा के बयान के बाद चारों तरफ जहां नीतीश और NDA को लेकर चर्चा है, तो वही दूसरी ओर इस पूरे मामले पर बोलते हुए आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद  ने उपेन्द्र कुशवाहा को ही आईना दिखाया. उन्होंने कहा कि "उपेंद्र कुशवाहा खुद को और अपनी पार्टी को देखें कि कहां पर हैं. वो बीजेपी की पिच पर जाकर खेलना चाह रहे हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनको भाव नहीं दे रही है. जिस तरह के चक्रव्यूह में बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को फंसाया है वो बेचैनी में हैं और बौखलाहट में हैं". हालांकि इन तमाम सियासी उठा पटक के बीच नीतीश कुमार का फैसला क्या होगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. 

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News