menu-icon
The Bharatvarsh News

मध्यप्रदेश निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी पहल! अब रील्स और वीडियोज में हर योजना की मिलेगी जानकारी

कंस्ट्रक्शन साइट्स पर काम करने वाले मजदूरों और उनके परिवार के जीवन व बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने; उन्हें उनके अधिकारों से अवगत कराने के प्रयासों में 'मध्यप्रदेश श्रम विभाग' के अधीन 'मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल' ने एक सार्थक पहल की है. 

Calendar Last Updated : 02 December 2025, 05:14 PM IST
Share:

भोपाल: कंस्ट्रक्शन साइट्स पर काम करने वाले मजदूरों और उनके परिवार के जीवन व बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने; उन्हें उनके अधिकारों से अवगत कराने के प्रयासों में 'मध्यप्रदेश श्रम विभाग' के अधीन 'मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल' ने एक सार्थक पहल की है.

अब मंडल की सभी महत्त्वपूर्ण योजनाएं, जानकारियां एवं अपडेट सोशल प्लेटफॉर्म्स पर भी देखे जा सकेंगे. इसमें सरल भाषा में बनीं शॉर्ट्स रील और विडियोज का अधिकाधिक प्रयोग होगा, ताकि अशिक्षित या कम पढ़े-लिखे श्रमिक भी सहजता से अपने अधिकारों को समझ सकें. इसमें AI का भी प्रयोग होगा, ताकि श्रमिकों को उनसे जुड़ी हर जानकारी प्रभावी तरीके से पहुंचाई जा सके.

श्रमिक अब मंडल के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज
  

 •    Instagram: @mpbocw
 •    Facebook: @mpbocw
 •    X (Twitter): @mpbocw
 •    YouTube:@MPBOCW

श्रमिकों को अधिकारों की जानकारी देने की दिशा में अनूठा प्रयास

मंडल ने घोषणा की है कि अब मंडल की सभी महत्वपूर्ण जानकारी, योजनाओं के लाभ, पंजीकरण प्रक्रिया और मजदूर सहायता से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे. मंडल का लक्ष्य प्रदेश के सभी निर्माण श्रमिकों तक योजनाओं और लाभों की जानकारी बिना देरी और बिना किसी मध्यस्थ के पहुंचाना है. यह सोशल मीडिया के माध्यम से मंडल पारदर्शिता और सुलभता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

श्रमेव जयते की दिशा में क्रांतिकारी कदम

मंडल के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रदेश सरकार के श्रमिक कानूनों के साथ ही पिछले दिनों केंद्र सरकार द्वारा लागू नए लेबर कोड(श्रमिक संहिता) पर भी फोकस किया गया है. 

यह पहल मध्य प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल की दूरदर्शी दृष्टि का परिणाम है. पटेल के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम प्रदेश एवं दूसरे राज्यों में काम करने वाले सभी श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें जागरूक करने के प्रति यह प्रयास निश्चय ही लाभकारी साबित होगा. 

मंत्री पटेल ने कहा-'निर्माण श्रमिक हमारे विकास की मजबूत नींव हैं. उनके हितों और कल्याण के लिए समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है. सोशल मीडिया के माध्यम से यह जुड़ाव और भी आसान और तेज होगा. मैं सभी श्रमिक भाइयों-बहनों से अपील करता हूं कि @mpbocw को फ़ॉलो करें और योजनाओं का पूरा लाभ लें.”

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारियां: 

-श्रमिक कल्याण से जुड़ीं जानकारियां
    •    पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया
    •    आवश्यक दस्तावेज़
    •    बच्चों की शिक्षा सहायता
    •    स्वास्थ्य सहायता और मातृत्व लाभ
    •    दुर्घटना एवं मृत्यु सहायता
    •    पेंशन से संबंधित जानकारी
    •    महत्वपूर्ण तिथियां और घोषणाएं
    •    हेल्पलाइन और कार्यालय संपर्क

मंडल ने मध्यप्रदेश के सभी निर्माण श्रमिकों, ठेकेदारों और संबंधित हितधारकों से अनुरोध है कि आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल @mpbocw को फ़ॉलो करें और केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें. मंडल ने यह भी आग्रह किया है कि किसी भी अफवाह या गैर-आधिकारिक सूचना पर भरोसा न करें.

 

सम्बंधित खबर

Recent News