menu-icon
The Bharatvarsh News

Gyanvapi Masjid: कोर्ट के फैसले पर भड़के मौलाना तौकीर रजा, बोले- 'बाबरी पर सब्र क‍िया, ज्ञानवापी पर नहीं करेंगे'

Maulana Tauqeer Raza on Gyanvapi Masjid: तौकीर रजा ने ज्ञानवापी मामले को लेकर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि ज्ञानवापी मस्जिद को जबरदस्ती हथियाने की कोशिश की जा रही है.

Calendar Last Updated : 05 February 2024, 05:24 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • कोर्ट के फैसले पर भड़के मौलाना तौकीर रजा
  • बोले- 'बाबरी पर सब्र क‍िया, ज्ञानवापी पर नहीं करेंगे'

Maulana Tauqeer Raza on Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी केस में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) चीफ मौलाना तौकीर रजा ने रविवार (4 फरवरी) को भड़काऊ बयान दिया है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस  के दौरान मौलाना तौकीर रजा ने बाबरी मस्जिद पर आए अदालत के फैसले पर नाराजगी जताई है और चेतावनी देते हुए कहा है कि बाबरी के मामले पर सब्र किया गया, मगर ज्ञानवापी पर नहीं करेंगे. 

इस दौरान मौलाना तौकीर रजा ने ज्ञानवापी मामले को लेकर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि ज्ञानवापी मस्जिद को जबरदस्ती हथियाने की कोशिश की जा रही है. वहीं उन्होंने ये भी  कहा कि ज्ञानवापी को किसी भी सूरत पर नहीं देंगे. 

दंगे के डर से कई बेईमानी बर्दाश्त की 

उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि देश में दंगे होने के डर के कारण हमनें बहुत सारी बेईमानी बर्दाश्त की है. इस दौरान तौकीर रजा ने कोर्ट के फैसले पर भी कई गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने यह भी मांग कि है कि अदालत यह साफ करें कि इंसाफ हो रहा है. 

ज्ञानवापी केस पर देशभर में देंगे सामूहिक ग‍िरफ्तार‍ियां 

 उन्होंने आगे ये भी दावा किया कि बाबरी मस्जिद को लेकर सब्र इसलिए भी किया गया, ताकि देश में बनाए जा रहे समप्रदायिक दंगे के माहौल को खत्म किया जा सके, मगर अब ज्ञानवापी मामले को लेकर बरेली में वो जुम्मे के दिन  शुक्रवार (9 फरवरी) को अपनी गिरफ्तारी देंगे. देशभर में ऐसी कई ग‍िरफ्तार‍ियां दी जाएंगी, जिससे देश अमन चैन बना रहे. 

मौलाना ने यह भी कहा कि बाबरी मस्जिद का जिक्र नहीं करना चाहते, क्योंकि इससे हमारी न्यायपालिका कि छवि बेकार होती है. उन्होंने आरोप लगते हुए ये भी दावा किया कि उनकी मस्जिदों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. देश के मुसलमानों के साथ लिंचिंग हो रही है. इस सभी के बाद ही सामूहिक ग‍िरफ्तार‍ियां देने का फैसला लिया गया है. 

सम्बंधित खबर

Recent News