menu-icon
The Bharatvarsh News

Weather Update: बारिश से मैदानी इलाकों में बढ़ी गलन, दिल्ली-एनसीआर में अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों ठंड के कारण ठिठुरन बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार, ठंड से अभी कुछ दिनों तक राहत नहीं मिलने वाली है.

Calendar Last Updated : 06 February 2024, 09:40 AM IST
Share:

Weather Forecast Update: उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है. वहीं, पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी के कारण भी मैदानी क्षेत्रों में गलन बढ़ गई है. जानकारी के अनुसार, सोमवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया. वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार से गुरुवार तक तेज ठंडी हवाएं चल सकती हैं.

दिल्ली में मौसम का हाल 

दिल्ली-एनसीआर में चल रही ठंडी हवाओं के कारण आपको एक बार फिर ठंड का एहसास हो सकता है. जिससे दिल्ली के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखा जाएगा. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में गलन बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा. न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है.

इन इलाकों में बारिश की आशंका 

अगले 24 घंटों में एक बार फिर मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, करीब 40 जिलों में मंगलवार को बारिश के साथ बूंदाबारी देखी जा सकती है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम पारा में करीब तीन-चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं जानकारी के अनुसार, सात फरवरी से फिर मौसम साफ हो जाएगा और धूप निकलेगी. 15 फरवरी के बाद सर्दी का असर काफी कम हो जाएगा.

पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी गलन 

हिमालयी राज्यों में बारिश के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का असर बढ़रहा है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बीते कई दिनों से बारिश के साथ बर्फबारी देखी जा रही है. वहीं, कई इलाकों में ओले भी गिरे. वहीं, कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है. पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, बिहार और बंगाल समेत ज्यादातर मैदानी राज्यों में सुबह कोहरा छाया रहा.

कश्मीर का मौसम मिजाज

कश्मीर की घाटी में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. लेकिन वहीं, पर्यटकों को कश्मीर का मौसम लुभा रहा है. पर्यटक कश्मीर के मौसम का लुत्फ उठा रहा है. वहीं, उत्तराखंड की बात करें तो मुनस्यारी क्षेत्र में रविवार रात को भारी बर्फबारी हुई. मुनस्यारी में आधा फीट तक बर्फबारी हुई, जबकि कालामुनि में दो फीट बर्फबारी से यातायात ठप हो गया.  

सम्बंधित खबर

Recent News