menu-icon
The Bharatvarsh News

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का मोहन भागवत को मिला न्योता, कहा- 'पिछले जन्म में कोई पुण्य किया'

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में लोगों में उत्साह है. वहीं, प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए देश विदेश के प्रतिष्ठित लोगों को न्योता भेजा जा रहा है.

Calendar Last Updated : 11 January 2024, 10:34 AM IST
Share:

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे. इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. वहीं, देश विदेश के प्रतिष्ठित लोगों को न्योता भी भेजा जा रहा है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को भी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिला है. 

देश विदेश में लोगों को निमंत्रण

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुनियाभर से लोगों को न्योता भेजा जा रहा है. मोहन भागवत ने निमंत्रण मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस भव्य प्रसंग में मुझे अयोध्या में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया है यह एक सौभाग्य है. इस देश की जो मर्यादा है और पवित्रता है उसकी स्थापना पक्की होने का प्रसंग है. हम स्वतंत्रता का जो स्व है वो हमारा मर्यादा है.

'जिनको निमंत्रण मिला है वो आएंगे'

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि, जिनको निमंत्रण मिला है वो आएंगे, परंतु इस अवसर पर गांव-गांव में इस बात का उत्साह है. मैं इस 22 जनवरी को अयोध्या में मौजूद रहूंगा, यह तो ऐसा लगता है कि मैंने किसी जन्म में पुण्य किया होगा तो मुझे यह अवसर मिला है.'

दीपोत्सव की तर्ज पर होगा आयोजन 

मुख्यमंत्री योगी ने प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव के बारे में घोषणा करते हुए कहा कि ये आयोजन ठीक वैसा ही होगा, जैसे आयोजन दीपोत्सव पर किया जाता रहा है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मंगलवार को राम मंदिर की उद्घाटन को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की. साथ ही उन्होंने कई जगहों का निरीक्षण भी किया है.

अयोध्या के लिए होटल क्षेत्र के 25 से अधिक प्रस्ताव मिले 

मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या में एक ऐसा सेवन स्टार होटल बनाया जाएगा, जहां सिर्फ शुद्ध शाकाहारी भोजन ही मिलेगा. हालांकि उन्होंने इस होटल का नाम न बताते हुए कहा कि इसकी घोषणा बाद में की जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि अभी अयोध्या के लिए होटल क्षेत्र के 25 से अधिक प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. उनमें से एक सेवन स्टार होटल का शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसने का प्रस्ताव आया है.

'मंदिर के साथ ही अयोध्या में विकास और व्यवसाय पर हुआ काम'

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के साथ ही सभी का ध्यान अयोध्या में हुआ विकास पर भी दिलाया. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में अयोध्या में  रोड, एयर और रेल कनेक्टिविटी के अलावा भी बहुत कुछ हुआ है. सड़क किनारे से हटाए गये छोटे व्यापारियों, ठेला खोमचा वालों को कहीं और स्थापित करके इनके व्यवसाय के लिए भी प्रबंध हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो काम आज से 10 साल पहले पूरा हो जाना चाहिए था, वह आज हो रहा है.

सम्बंधित खबर

Recent News