menu-icon
The Bharatvarsh News

MP Cabinet: मध्यप्रदेश सरकार में फीडबैक के आधार पर होगा विभाग का बंटवारा, मुख्यमंत्री ने पूछी सबकी पसंद

MP Cabinet: मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल के गठन होने के बाद 26 दिसम्बर को कैबिनेट की पहली बैठक हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने दोनों मुख्यमंत्री और 28 मंत्रियों के साथ शामिल हुए.

Calendar Last Updated : 26 December 2023, 02:56 PM IST
Share:

Bhopal: मध्यप्रदेश की नई सरकार के शपथग्रहण के साथ ही 25 दिसम्बर को मंत्रिमंडल का गठन भी हो गया. मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट में 28 मंत्रियों ने शपथ ली. इसके बाद 26 दिसम्बर को मध्यप्रदेश कैबिनेट की पहली बैठक हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने दोनों मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ला सहित सभी 28 मंत्रियों के साथ शामिल हुए. इसके साथ ही विभागों के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री ने अपने सभी मंत्रियों से उनक पसंदीदा कामकाज पूछ कर उसकी लिस्ट भी बनाई.

मंत्रियों को सौंपे जाएंगे ये विभाग 

मध्यप्रदेश की नव-निर्वाचित सरकार की मंत्रिमंडल की गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब किस मंत्री को कौन से विभाग सौंपे जाएंगे ,इसे लेकर चर्चा चल रही है. सरकार बनने के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसके लिए सभी मंत्रियों की पसंद और उनके कार्य क्षेत्र के बारे में भी जानकारी ली. ये अनुमान लगाया जा रहा है कि कैबिनेट के प्रमुख विभाग दिग्गज नेताओं को ही दिए जा सकते हैं.

बता दें कि मध्य प्रदेश महत्वपूर्ण विभागों जैसे लिए गृह, वित्त, वाणिज्यिक कर, आबकारी विभाग,नगरीय विकास, पीडब्ल्यू, पीएचई जैसे विभागों में मंत्रियों की नियुक्ति होना है.

पसंदीदा काम के आधार पर जल्द ही होगा विभाग का बंटवारा 

मध्यप्रदेश कैबिनेट की पहली बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपने मंत्रियों से फीडबैक लिया. ये माना जा रहा है कि इसी फीडबैक के आधार पर कैबिनेट में विभागों का बंटवारा किया जाएगा. विभाग के बंटवारे के लिए एक अनोखा तरीका अपनाते हुए मोहन यादव ने अपने सभी मंत्रियों से उनके पसंदीदा काम और क्षेत्र की जानकारी मांगी और उसकी लिस्ट भी बनाई है. 

भाजपा ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बना कर सबको चौंकाया 

बीते 3 दिसम्बर को मध्यप्रदेश चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा ने 163 सीट जीत कर प्रचंड बहुमत हासिल की थी. इसके बाद करीब 8 दिन के बाद भाजपा की ओर से मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया. पहली बार विध्यक बनें मोहन यादव ने 13 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

इसके बाद दिल्ली के तीन दौरे लगाने के बाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात  करने के बाद 25 दिसम्बर को मंत्रिमंडल का गठन हुआ. जिसके बाद 26 दिसम्बर को पहली कैबिनेट बैठक हुई.

सम्बंधित खबर

Recent News