menu-icon
The Bharatvarsh News

P20 Summit: पी20 समिट को प्रधानमंत्री मोदी ने किया संबोधित, इजराइल और हमास जंग पर बोले पीएम

P20 Summit: पी20 समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है उससे कोई भी अछूता नहीं है. हमें पूरे विश्व को पूरे परिवार की तरह देखने की जरूरत है. ये संघर्ष किसी के […]

Calendar Last Updated : 13 October 2023, 02:30 PM IST
Share:

P20 Summit: पी20 समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है उससे कोई भी अछूता नहीं है. हमें पूरे विश्व को पूरे परिवार की तरह देखने की जरूरत है. ये संघर्ष किसी के भी हित में नहीं है. ये शांति का समय है. हम सबको एक साथ चलने की जरूरत है. इजराइल और हमास के बीच जारी जंग में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है.

आतंक पर बोले पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि आतंक दुनिया के लिए चुनौती जैसा है. यह दुनिया के किसी भी कोने में हो सकता है. इसे लेकर हमें सजग रहने और इसके प्रति सख्ती बरतने कि जरूरत है. आतंकवाद कि परिभाषा को लेकर लोगों के बीच आम सहमति न होना बहुत ही दुख की बात है.

भारतीय संसद पर हुए हमले का किया जिक्र

पीएम मोदी ने भारत के संसद भवन पर हुए हमले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आज से 20 साल पहले आतंकवादियों नें भारत के संसद भवन पर हमला किया था. उस समय संसद का सत्र चल रहा था. आतंकियों की तैयारी सांसदों को बंधक बनाकर खत्म करने की थी. वहीं उन्होंने कहा कि भारत ऐसी अनेकों आतंकी साजिशों से निपटते हुए आज यहां तक पहुंचा है.

आतंक को लेकर दुखी दिखे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि अब दुनिया को भी एहसास हो रहा है कि आतंकवाद दुनिया के लिए कितनी बड़ी चुनौती है. आतंकवाद कहीं भी हो, किसी भी कारण से हो लेकिन वह मानवता के विरुद्ध होता है. ऐसे में हमें आतंकवाद को लेकर सख्ती बरतने की जरूरत है. यह बहुत दुखद है. पीएम ने कहा कि दुनिया के इसी रवैया का फायदा मानवता के दुश्मन उठा रहे हैं. दुनिया भर की संसद के रिप्रेजेंटेटिव को सोचना होगा कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में हम कैसे मिलकर काम कर सकते हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News