Lohri 2024: आज देशभर में लोग मना रहें लोहड़ी का त्योहार...जानें क्यों किसानों के लिए है खास

Lohri 2024: किसानों के लिए लोहड़ी का त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण है. लोग अपनी फसलों की भरपूर फसल के लिए सूर्य देव और अग्निदेव के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए इस दिन लोहड़ी की आग में मूंगफली और रेवड़ियां डालते हैं.

Date Updated
फॉलो करें:

Lohri 2024:  किसानों का खास त्योहार लोहड़ी आज देशभर में मनाया जा रहा है. लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है. किसानों के लिए लोहड़ी का त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण है. लोग अपनी फसलों की भरपूर फसल के लिए सूर्य देव और अग्निदेव के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए इस दिन लोहड़ी की आग में मूंगफली और रेवड़ियां डालते हैं. ये त्योहार फसलों की कटाई के बाद मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा जिसके चलते 14 जनवरी को लोहड़ी मनाई जाएगी. लोहड़ी की शाम को सब लोग इकठ्ठा होते हैं और अग्नि में  रेवड़ी, मूंगफली, खील, गुड़ अर्पित करते हैं

लोहड़ी की मान्यता 

लोहड़ी मनाने के पीछे ऐसी मान्यता है कि इस घर में सुख-शांति का वास होता है. इसके साथ ही आपके सभी कष्टों का नाश होता है. 

लोड़ी पर दाल की खिचड़ी बनाएं 

परिवार में सुख-शांति बनाएं रखने के लिए लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है. लोहड़ी के दिन काली उड़द दाल की खिचड़ी बनाएं और गाय को खिला दें. माना जाता है कि गाय में देवी देवताओं का वास होता है. ये उपाय करने से घर में सुख-शांति आएगी और परिवार में विवाद कम होगा.

लोहड़ी पर आग जलाना

एक मान्यता ये भी है कि लोग सद्बुद्धि के लिए भी इस त्योहार को मनाते है. लोहड़ी पर आग जलाना काफी शुभ माना जाता है. इस दिन अग्निदेव और महादेवी की पूजा करने से ज्ञान और सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है. इसके अलावा जीवन की कई परेशानियां भी दूर होती हैं.

लाल कपड़े में गेहूं बांध कर दान करें 

आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए मान्यता है कि यदि आप अपने जीवन में आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो लोहड़ी पर आप लाल कपड़े में गेहूं बांध कर किसी जरूरतमंद को दान कर दें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी रहेगी.

कन्याओं को रेवड़ी खिलाएं

एक मान्यता ये भी है कि काम में सफलता पाने के लिए आप लोहड़ी के दिन छोटी बच्चियों या कन्याओं को रेवड़ी खिलाएं. ऐसा करने से आपके काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी और काम में सफलता की प्राप्ति होगी.

गजक का भोग जरूर लगाएं

लोहड़ी के दिन महादेवी की पूजा के समय उनको रेवड़ियां, गजक का भोग जरूर लगाएं. अग्नि में वड़ी, मक्का और मूंगफली अर्पित करें. इसके साथ ''ओम सती शाम्भवी शिवप्रिये स्वाहा'' मंत्र का जाप करते हुए अग्नि की 7 बार परिक्रमा लगाएं. ऐसा करने से जीवन खुशी के साथ बीतेगा.

Tags :