menu-icon
The Bharatvarsh News

PM Kisan Samman Nidhi: किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी, पीएम मोदी ने 'इंडिया गठबंधन' पर साधा निशाना

PM Kisan Samman Nidhi: इस दौरान पीएम मोदी ने 9 करोड़ से अधिक किसानों को 21 हजार करोड़ से अधिक की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की. योजना के तहत अब तक 2.81 लाख हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं.

Calendar Last Updated : 28 February 2024, 08:45 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी
  • पीएम मोदी ने 'इंडिया गठबंधन' पर साधा निशाना

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के यवतमाल में एक कार्यक्रम के दौरान किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी की. इसके तहत किसानों के अकाउंट में 2000 रुपये भेजे जाएंगे. इस दौरान पीएम ने 9 करोड़ से अधिक किसानों को 21 हजार करोड़ से अधिक की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की और साथ ही महाराष्ट्र में रेल, सड़क और सिंचाई से संबंधित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस योजना के जरिए अब तक  2.81 लाख हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं.

इस बीच कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार भी मौजूद थे.  सभी ने पीएम मोदी को किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम करने के लिए धन्यवाद दिया. इस दौरान सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि पिछले एक दशक भारत के लिए स्वर्णिम काल रहा है.

कार्यक्रम को संबोधित कर क्या बोले पीएम मोदी?

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा," 2024 चुनाव के पहले मैं विकास के उत्सव में शामिल होने आया हूं तो पूरे देश में एक ही आवाज गूंज रही है कि अबकी बार फिर मोदी की सरकार.हम देश को बनाने के लिए, देशवासियों का जीवन बदलने के लिए एक मिशन लेकर निकले हैं इसलिए बीते 10 वर्षों में हमने जो भी कुछ किया वो आने वाले 25 वर्ष की नींव है. मैंने भारत के कोने-कोने को विकसित करने का संकल्प लिया है."

इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, "आप याद कीजिए ये जो इंडिया गठबंधन है, इसकी जब केंद्र में सरकार थी तब क्या स्थिति थी?  तब तो कृषि मंत्री भी यहीं महाराष्ट्र से ही थे.  उस समय दिल्ली से विदर्भ के किसानों के नाम पर पैकेज घोषित होता था और उसे बीच में ही लूट लिया जाता था. गांव, गरीब, किसान, आदिवासी को कुछ नहीं मिलता था. आज देखिए, मैंने एक बटन दबाया और देखते ही देखते, पीएम किसान सम्मान निधि के 21 हजार करोड़ रुपये देश के करोड़ों किसानों के खाते में पहुंच गए. यही तो मोदी की गारंटी है."

विकसित भारत के लिए गांव की अर्थव्यवस्था का सशक्त होना जरूरी

पीएम मोदी ने कहा, "विकसित भारत के लिए गांव की अर्थव्यवस्था का सशक्त होना बहुत जरूरी है इसलिए बीते 10 वर्षों में हमारा निरंतर प्रयास रहा है कि गांव में रहने वाले हर परिवार की परेशानियों को दूर करे. 2014 से पहले देश के गांव में हाहाकार था लेकिन तब इंडी गठबंधन वाले की तब की सरकार को इसकी चिंता नहीं थी."

सम्बंधित खबर

Recent News