menu-icon
The Bharatvarsh News

मुंबई में आज होगी पीएम मोदी और फ्रांस राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात, 12 समझौते पर हो सकते हैं हस्ताक्षर

 फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों फिलहाल भारत के दौरे पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत में स्वागत किया.

Calendar Last Updated : 17 February 2026, 12:41 PM IST
Share:

नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों फिलहाल भारत के दौरे पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत में स्वागत किया. उनका यह स्वागत उनके मुंबई पहुंच के कुछ घंटे बाद हुआ. मैक्रों इन दिनों मोदी के निमंत्रण पर भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. दोनों नेता आज मुंबई में कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस राष्ट्रपति का किया स्वागत

बता दें फ्रांस के राष्ट्रपति के भारत आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. उन्होंने प्रेसिडेंट के स्वागत में अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट भी किया. जिस पर पीएम मोदी ने लिखा कि, 'भारत में उनकी यात्रा से वह बेहद खुश हैं और हमारी रणनीतिक साझेदारी को नई गति प्रदान करने का इरादा रखता है.

स्वागत में हवाई अड्डे पर पहुचे सीएम-डिप्टी सीएम

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के मुंबई हवाई अड्डे पहुंचे ही वहां के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया. इस दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार वहां मौजूद रहीं.

पीएम से मुलाकात में होगी द्विपक्षीय चर्चा

राष्ट्रपति मैक्रों आज दोपहर करीब 3:15 बजे दक्षिण मुंबई के लोक भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोनो के बीच द्विपक्षीय चर्चा होगी. इस चर्चा में भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा और नए उभरते क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर विचार किया जा सकता है. इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने कोशिश करेंगे.

हो सकते हैं 12 समझौते पर हस्ताक्षर

बैठक के बाद, रक्षा, व्यापार, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवा और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों को कवर किया जा सकता है. साथ ही करीब 12 समझौतों और एमओयू पर हस्ताक्षर होने की भी उम्मीद है. ये समझौते रणनीतिक और आर्थिक दोनों क्षेत्रों में सहयोग के विस्तार का संकेत देते हैं.

भारत ने हाल ही में एक सरकारी समझौते के तहत फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी है, जो दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग में एक महत्वपूर्ण कदम है.

सम्बंधित खबर

Recent News