menu-icon
The Bharatvarsh News

Veer Bal Diwas 2023: 'वीर साहिबजादें भारतीयता की रक्षा के प्रतीक हैं' वीर बाल दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Veer Bal Diwas 2023: वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के भारत मंडपम में एक कार्यक्रम में शिरकत की. वीर बाल दिवस सिख धर्म के लिए महत्वपूर्ण दिन है. इस दिन को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है.

Calendar Last Updated : 26 December 2023, 01:04 PM IST
Share:

Veer Bal Diwas के अवसर पर आज पूरा देश वीर साहिबजादों के अमर बलिदान को याद कर रहा हैं. वहीं पीएम मोदी ने नई दिल्ली में आज भारत मंडपम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरा भारत मंडपम में वीर बाल दिवस समारोह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने का प्रतीक है. साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश वीर साहिबजादों के अमर बलिदान को याद कर रहा है और उनसे प्रेरणा ले रहा है.'

भारत मंडपम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम

दिल्ली के भारत मंडपम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'आज देश वीर साहिबजादों के अमर बलिदान को याद कर रहा है और उनसे प्रेरणा ले रहा है. आजादी के अमृतकाल में वीर बाल दिवस के रूप में एक नए अध्याय की शुरूआत हुई है. बीते वर्ष 26 दिसंबर को देश ने पहली बार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के तौर पर मनाया था तब पूरे देश में सभी ने भाव विभोर होकर साहिबजादों के वीर कथाओं को सुना था. वीर बाल दिवस भारतीयता रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है.'

'भारतीयता रक्षा के प्रतीक हैं साहिबजादें'

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, 'ये दिन हमें याद दिलाता है कि शौर्य की पराकाष्ठा के समय कम आयु मायने नहीं रखती'. पिछले साल देश ने पहली बार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के तौर पर मनाया था. तब पूरे देश में सभी ने भाव विभोर होकर साहिबजादों की वीर गाथाओं को सुना था. वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है.'

'पूरी दुनिया जानेगी वीर साहिबजादों की गाथा जानेगी'

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, 'आज देश वीर साहिबजादों के अमर बलिदान को याद कर रहा है, उनसे प्रेरणा ले रहा है. आजादी के अमृतकाल में 'वीर बाल दिवस' के रूप में एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ है.'  प्रधानमंत्री कहा, 'मुझे खुशी है कि वीर बाल दिवस अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मनाया जाने लगा है. ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, UAE और ग्रीस में भी वीर बाल दिवस से जुड़े कार्यक्रम हो रहे हैं. भारत के वीर साहिबजादों को पूरी दुनिया और ज्यादा जानेगी.'

सम्बंधित खबर

Recent News