menu-icon
The Bharatvarsh News

Jharkhand: बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर जाएंगे PM मोदी, पीवीटीजी मिशन की करेंगे शुरुआत

Jharkhand: पीएम मोदी अपने इस दौरे के दौरान आज ( 15 नवंबर) उलिहातू से 24000 करोड़ की लागत से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के उत्थान के लिए पीवीटीजी विकास मिशन की घोषणा करेंगे.

Calendar Last Updated : 15 November 2023, 08:58 AM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर जाएंगे PM मोदी
  • इस मिशन की करेंगे शुरुआत

Jharkhand: प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे. पीएम बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू में उनकी जन्मभूमि में उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि देंगे. वह बिरसा मुंडा के जमस्थल का दौरा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे. इस दौरान पीएम मोदी देशभर से विलुप्तप्राय श्रेणी के जनजातीय समूहों के लिए 24 हजार करोड़ रुपये की मदद से विशेष योजना की भी सौगात देंगे. 

 पीवीटीजी विकास मिशन की घोषणा करेंगे पीएम 

पीएम मोदी अपने इस दौरे के दौरान आज (15 नवंबर) उलिहातू से 24000  करोड़ की लागत से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के उत्थान के लिए पीवीटीजी विकास मिशन की घोषणा करेंगे. इस मिशन के दायरे में देशभर के 75 कमजोर जनजातीय समूहों की 28 लाख आबादी आएगी. जो देश के 220 जिलों के 22,544 गांवों में रहते हैं. इस विशेष योजना के तहत कमजोर जनजातीय समूहों तक सड़क, टेलीकाम, बिजली, सुरक्षित मकान, शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण और जीविका की सुविधाएं पहुंचाए जाएंगी.

पीएम किसान योजना की 15 वीं किस्त जारी करेंगे पीएम 

प्रधानमंत्री आज पीएम किसान योजना की 15 वीं किस्त के तौर पर 18 हजार करोड़ रुपए भी जारी करेंगे. 

किन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ  

डीबीटी एग्रीकल्चर बिहार की वेबसाइट के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15 वीं किस्त के लिए लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवानी पड़ेगी नहीं तो वे इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे.

सम्बंधित खबर

Recent News