menu-icon
The Bharatvarsh News

Air pollution: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद प्रदूषण में कमी, AQI अभी भी खराब स्तर पर

Air pollution: दिल्ली में हवा की गुणवत्ता (एक्यूआई) अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शुक्रवार को हुई बारिश की वजह से जहरीली धुंध में थोड़ी निजात देखने को मिली है.

Calendar Last Updated : 11 November 2023, 11:28 AM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद प्रदूषण में कमी
  • हवा की गुणवत्ता अभी भी खराब स्तर पर

Air pollution: दिल्ली-एनसीआर में बीते दिन शुक्रवार को हुई बारिश के बाद प्रदूषण के स्तर में कमी देखने को मिली है. वहीं दिल्ली में हवा की गुणवत्ता (एक्यूआई) अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ( सीपीसीबी) के अनुसार शुक्रवार को हुई बारिश की वजह से जहरीली धुंध में थोड़ी निजात देखने को मिली है. 

दिल्ली में पहले के मुकाबले सही हुई हवा की गुणवत्ता

दिल्ली में आज आनंद विहार में एक्यूआई 282, आरके पुरम में 220, पंजाबी बाग में 236 और आईटीओ में 263 दर्ज किया गया. वहीं बीते कुछ दिन पहले यह पर  एक्यूआई का स्तर 400 के पार था. एक सप्ताह तक अधिक प्रदूषण की वजह से दिल्ली साफ हवा के लिए हांफ रही थी. हानिकारक कणों का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन की सुरक्षित सीमा से 100 गुना तक था. पिछले गुरुवार को यह शहर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर था. 

कई तरह के लगाए गए हैं प्रतिबंध 

बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली पुलिस ने ग्रेप 4 नियमों के तहत शुक्रवार रात को गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर पर गैर-जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों का निरीक्षण किया. दिल्ली की वायु प्रदूषण नियंत्रण योजना (जीआरएपी स्टेज 4)आवश्यक सेवाओं को छोड़कर, अन्य राज्यों से केवल सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस 6-अनुपालक वाहनों को शहर में प्रवेश करने की अनुमति देती है.

मौसम विभाग ने क्या कहा?

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार  रविवार और सोमवार को सुबह में धुंध या हल्के कोहरे के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, इसके बाद मंगलवार और बुधवार को सुबह में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और हल्का कोहरा रहेगा. 

सम्बंधित खबर

Recent News