menu-icon
The Bharatvarsh News

India Vs China Population 2023: भारत बना दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, चीन को पीछे छोड़ा

चीन सदियों से दुनिया भर में आबादी के मामले में पहले नंबर पर बना हुआ था। लेकिन चीन को पीछे छोड़ अब भारत दुनिया भर में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। UNFPA ने इसे लेकर नए आकड़े जारी किए है। ग्लोबल एक्सपर्ट्स ने इस साल की शुरूआत में अनुमान लगाया था कि […]

Calendar Last Updated : 19 April 2023, 05:53 PM IST
Share:
चीन सदियों से दुनिया भर में आबादी के मामले में पहले नंबर पर बना हुआ था। लेकिन चीन को पीछे छोड़ अब भारत दुनिया भर में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। UNFPA ने इसे लेकर नए आकड़े जारी किए है। ग्लोबल एक्सपर्ट्स ने इस साल की शुरूआत में अनुमान लगाया था कि 2023 में भारत की आबादी दुनिया में सबसे ज्यादा होगी। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब चीन के मुकाबले करीब 29 लाख ज्यादा लोग हैं।

भारत दुनिया में अब सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। UNFPA के आंकड़ों के मुताबिक, भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख है, जबकि चीन की जनसंख्या 142 करोड़ 57 लाख ही है। यानी की भारत की जनसंख्या चीन के मुकाबले करीब 29 लाख ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल में भारत की आबादी में 1.56 फीसदी की वृद्धि हुई है। जबकि चीन में बच्चे पैदा करने की दर में गिरावट आई है और इस साल चीन में यह माइनस में दर्ज की गई है।

पहली बार भारत की आबादी चीन से ज्यादा

UNFPA के नए आंकड़ों के अनुसार, 1950 के बाद पहली बार भारत की जनसंख्या चीन से ज्यादा दर्ज की गई है। जबकि 2022 में जारी की गई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि पिछले छह दशकों में पहली बार चीन की जनसंख्या में गिरावट दर्ज की गई है।

भारत में युवाओं की तादाद सबसे ज्यादा
UNFPA की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 25 फीसदी जनसंख्या 14 साल तक की उम्र वालों की है। जबकि 10-19 साल तक के लोग 18 फीसदी है। वहीं 10-24 साल की उम्र वालों की आबादी 26 प्रतिशत है। 15-64 साल के बीच लगभग 68 प्रतिशत लोग शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। लेकिन चीन में ऐसा नहीं है। वहां बूढे लोगों की आबादी सबसे ज्यादा है। चीन में 65 साल से अधिक उम्र के करीब 20 करोड़ लोग है।

सम्बंधित खबर

Recent News