menu-icon
The Bharatvarsh News

Bharat Nyay Yatra: कांग्रेस ने शुरू की 24 की तैयारी, राहुल गांधी करेंगे 'भारत न्याय यात्रा'...मणिपुर से मुंबई तक का करेंगे सफर

Bharat Nyay Yatra: 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में राहुल गांधी 'भारत न्याय यात्रा' करेंगे. यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होगी.

Calendar Last Updated : 27 December 2023, 11:41 AM IST
Share:

Bharat Nyay Yatra: आगामी साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं. जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. वहीं, कांग्रेस ने भी 'भारत जोड़ों यात्रा' के बाद अब 'भारत न्याय यात्रा' का ऐलान कर दिया है. बीते साल सितंबर से लेकर इस साल 14 जनवरी तक भारत जोड़ो यात्रा करने के बाद अब राहुल एक नई यात्रा करने जा रहे हैं. 'भारत न्याय यात्रा' लोगों को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के लिए की जा रही है. 

पूर्वोत्तर राज्य से शुरू होगी यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई थी, जो कश्मीर में जाकर खत्म हुई थी. राहुल ने इस यात्रा में दक्षिण से उत्तर का सफर किया था. वहीं, अब भारत न्याय यात्रा की शुरूआत मणिपुर से की जाएगी. भारत न्याय यात्रा की पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर से शुरू होकर पश्चिम में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जाकर खत्म होगी. इस तरह राहुल भारत न्याय यात्रा में पूर्व से पश्चिम की ओर सफर करने वाले हैं.

बता दें, राहुल गांधी इस पूरी यात्रा में 6200 किमी का सफर तय करेंगे. इस यात्रा में ज्यादातर सफर पैदल ही कवर किया जाएगा, मगर कहीं-कहीं बस से भी सफर किया जाएगा. भारत न्याय यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा संस्कृरण बताया गया है, जिसकी शुरुआत 14 जनवरी से होगी. 

सम्बंधित खबर

Recent News