Courtesy:
ऋृषिकेश में अब पर्यटकों के लिए सारे पार्क खोल दिए जाएंगे. क्योंकि अब घूमने का सीजन शुरू होने वाला है, लच्छीवाला फॉरेस्ट नेचर पार्क में बना हर्बल गार्डन के साथ तितली पार्क मौजूद है. बता दें कि इसमें घूमने के साथ आप औषधिय गुणों के बारे में अध्ययन कर सकते हैं.
Courtesy:
लच्छीवाला नेचर पार्क में घूमने के लिए प्रत्येक साल पर्यटकों की संख्या में वृद्धि देखी जाती है. वहीं कृत्रिम झील का निर्माण भी पार्क में किया जा रहा है, इतना ही नहीं पांच हेक्टेयर में बना हर्बल गार्डन एवं तितली पार्क पर्यटकों क् लिए खोल दिया जाएगा.
Courtesy:
दरअसल यहां पर एक तितली पार्क भी बना हुआ है, जिसमें रंग-बिरंगी तितलियों का संसार देखने को मिलता है. परन्तु इनको पर्यटकों के लिए अभी बंद रखा गया है. पार्क में पर्यटकों को नेचर ट्रेल से लेकर कैनोपी व्यू का आनंद प्राप्त होगा.
Courtesy:
नेचर पार्क के हर्बल गार्डन में आपको जावाग्रास, लेमनग्रास, देशी गुड़हल,नीम, अखरोट, टिमरू, गरम मसाला, दालचीनी, नींबू, मरोडफली, बेल, अमलतास, बिक्सा, रीठा, इलाइची, कपूर, श्यामातुलसी, निर्गुडी, विषमार, पुत्रजीवां, हरश्रृंगार, प्रियांगु, आंवला, हरड, बहेड़ा, जामुन, ऐलोवेरा, धातकी, अनार, सीता अशोक के साथ कई जड़ी-बूटी के बारे में गहराई से जान पाएंगे.
Courtesy:
साथ ही यहां पर आप विषमार, पुत्रजीवां, हरश्रृंगार, प्रियांगु, आंवला, हरड, बहेड़ा, जामुन, ऐलोवेरा, धातकी, अनार, सीता अशोक के साथ कई जड़ी-बूटी के बारे में गहराई से जान पाएंगे.
Courtesy:
ऋृषिकेश के इन पार्कों को इस सीजन में इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा. जिससे कि पांच हेक्टेयर में बने हर्बल गार्डन और तितली पार्क का लोग आनंद ले पाएं.