menu-icon
The Bharatvarsh News

Sania-Shoaib Divorce: सानिया मिर्जा ने अपनी शादी को लेकर पहली बार दिया रिएक्शन, एक्स हसबैंड को दी नए सफर की बधाई

Sania-Shoaib Divorce: सानिया और शोएब का तलाक हो चुका है. दोनों के रास्ते अलग हो चुके है. सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के अलग होने की खबर को अब उनकी फैमिली ने कन्फर्म करते हुए ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है.

Calendar Last Updated : 21 January 2024, 01:59 PM IST
Share:

Sania-Shoaib Divorce: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की पर्सनल लाइफ इन दिनों चर्चा में है. सानिया और शोएब का तलाक हो चुका है. दोनों के रास्ते अलग हो चुके है. 20 जनवरी को ये बात तब कंफर्म हुई जब शोएब ने पाक एक्ट्रेस सना जावेद संग अपनी तीसरी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. जहां पहले शोएब की फैमिली के एक करीबी सूत्र ने सानिया-शोएब का डिवोर्स कंफर्म किया था तो वहीं बाद में सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने भी बेटी के शोएब से खुला लेने की बात पर मुहर लगाई थी. अब सानिया मिर्जा और उनकी फैमिली का शोएब संग तलाक और क्रिकेटर की शादी पर रिएक्शन सामने आया है.

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के अलग होने की खबर को अब उनकी फैमिली ने कन्फर्म करते हुए ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है. सानिया मिर्जा की फैमिली ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने जो पोस्ट किया है इसमें लिखा है- 'सानिया ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है. हालांकि, आज उन्हें यह बताने की जरूरत पड़ गई है कि शोएब और उनका तलाक हुए कुछ महीने हो गए हैं. वह शोएब को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं देती हैं!'

पोस्ट में फैंस से की रिक्वेस्ट

सानिया की फैमिली की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा- 'उनकी जिंदगी के इस नाजुक दौर में, हम सभी फैंस और वेल विशर्स से रिक्वेस्ट करना चाहेंगे कि वे किसी भी अटकल में शामिल होने से बचें और उनकी प्राइवेसी की जरूरत की इज्जत करें.'

बता दें 18 जनवरी को शोएब मलिक ने तीसरी शादी की थी. शोएब ने कराची में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है. ये क्रिकेटर की तीसरी शादी है. वहीं सना जावेद ने भी दूसरी बार निकाह किया है. इससे पहले उन्होंने एक्टर उमैर जसवाल से शादी की थी.

सम्बंधित खबर

Recent News