menu-icon
The Bharatvarsh News

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का हुआ चयन, जानें किसको मिली किस मंत्रालय की जिम्मेदारी?

Chhattisgarh Ministers Portfolio: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास सामान्य प्रशासन विभाग, खनिज, जनसंपर्क, परिवहन और आबकारी को मिलाकर 5 विभागों की जिम्मेदारी है. इस के अलावा जो विभाग किसी भी मंत्री को नहीं दिए गए गए हैं उनकी भी जिम्मेदारी सीएम साय के पास ही होगी.

Calendar Last Updated : 29 December 2023, 08:50 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का हुआ चयन
  • इन मंत्रियों को मिली इस मंत्रालय की जिम्मेदारी

Chhattisgarh Ministers Portfolio: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 22 दिसंबर को शपथ ग्रहण के बाद हुए मंत्रिमंडल के विस्तार में शामिल कैबिनेट मंत्री के विभागों का चयन आज (29 दिसंबर) हो गया है. इसके लिया सामान्य  प्रशासन विभाग की तरफ से आदेश भी जारी कर दिया. इस के साथ ही राज्य के दोनों उप-मुख्यमंत्री को भी अहम विभाग दिए गए हैं. 

सीएम साय के हाथ इन 5 विभागों की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास सामान्य प्रशासन विभाग, खनिज, जनसंपर्क, परिवहन और आबकारी को मिलाकर 5 विभागों की जिम्मेदारी है. इस के अलावा जो विभाग किसी भी मंत्री को नहीं दिए गए गए हैं उनकी भी जिम्मेदारी सीएम साय के पास ही होगी. इस दौरान राज्य के दोनों डिप्टी सीएम, अरुण साव को लोक निर्माण विभाग,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन विभाग का मंत्री बनाया गया है. दूसरे डिप्टी सीएम विजय शर्मा को गृह मंत्री की कमान दी गई है. 

बृजमोहन अग्रवाल को मिली शिक्षा मंत्री की कमान 

इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल को स्कूल शिक्षा मंत्री, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य,धार्मिक न्यास और धर्मस्व,पर्यटन और संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही रामविचार नेताम को कृषि मंत्री ,आदिम जाति विकास,अनुसूचित जाति विकास,पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास विभाग की कमान सौंपी गई है. मंत्री दयालदास बघेल को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग दिया गया है. वहीं केदार कश्यप को वन मंत्री बनाया गया है, साथ ही जल संसाधन, कौशल विकास प्राधिकरण विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है. 

टंक राम वर्मा को बनाया गया खेल मंत्री 

विभागों के बटवारों के क्रम में आगे बात करें तो लखनलाल देवांगन को वाणिज्य और उद्योग मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं श्यामबिहारी जायसवाल को लोक स्वास्थ्य और परिवहन कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विकास और सहकारिता विभाग की कमान दी गई है. पूर्व कलेक्टर को ओपी चौधरी को वित्त मंत्री के साथ वाणिज्य कर,आवास और पर्यावरण, योजना आर्थिक और संख्याकी विभाग का मंत्री बनाया गया है. लक्ष्मी राजवाड़े को महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है और टंक राम वर्मा को खेल मंत्री के साथ राज्य और आपदा प्रबंधन मंत्री बनाया गया है.

सम्बंधित खबर

Recent News