menu-icon
The Bharatvarsh News

Weather Updates: देशभर में पड़ रही कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने इन शहरों में येलो अलर्ट जारी किया

IMD Weather Update: उत्तर भारत में तापमान गिरने के साथ लगातार ठंड का कहर बढ़ रहा है. दिल्ली समेत पूरे NCR में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

Calendar Last Updated : 21 January 2024, 09:55 AM IST
Share:

IMD Weather Update: देशभर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है. इसको लेकर कई इलाकों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. सर्दी की मार झेल रहे लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिलती नहीं दिख रही है. वहीं, पहाड़ों में भी कड़ाके की ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ है.

हिमाचल में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के चार जिलों मंडी, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर में घने कोहरे के साथ शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है. 25 और 26 जनवरी को भी बर्फबारी और बारिश की संभावना कम है. इसका सीधा असर न सिर्फ कृषि और बागवानी पर बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है. ऊना समेत कई अन्य जिलों में शीतलहर और कोहरे का असर महसूस किया गया.

उत्तर भारत में कोहरे का कहर 

मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक इन दिनों कड़ाके की ठंड जारी है. अगले कई दिनों के दौरान उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहेगा और उसके बाद इसमें सुधार होने की संभावना है. इसके अलावा अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि 'उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में शीत लहर से लेकर भीषण शीतलहर जारी रहने का अनुमान है.

इन शहरों में पड़ रही कड़ाके की ठंड 

भीषण ठंड को लेकर देश भर में कई शहरों अलर्ट जारी किया गया है. अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के स्थानों पर 2 से 4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. बिहार के कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति देखी गई. वहीं पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, दिल्ली आदि राज्यों में घने कोहरे की स्थिति देखी गई. 

कोहरे से अभी नही मिलेगी राहत  

अगले चार दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात और सुबह कुछ घंटों के लिए घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी ऐसा ही मौसम रह सकता है. साथ ही, जनवरी भर की सुबह उत्तराखंड में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 

कोहरे का असर उड़ानों पर पड़ रहा

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 5 दिनों में उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है. दिल्ली, पंजाब व उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी कर दिया है, हालांकि कोहरे पड़ने के हल्की धूप भी लोगों को नजर आई. कोहरे का सबसे प्रभाव यातायात पर पड़ रहा है, पिछले 5 दिनों में विलंबित उड़ानों की संख्या पहली बार 200 के नीचे 187 रही. चार उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा. रांची के बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर 14 उड़ानें रद कर दी गईं. कोहरे के कारण दिल्ली आनेव वाली 18 ट्रेनें छह घंटे तक देरी से चलीं. 

सम्बंधित खबर

Recent News