menu-icon
The Bharatvarsh News

गर्मी में लू से बचाएंगे ये सुपर कूल समर ड्रिंक्स, ठंडक के साथ मिलेगा भरपूर पोषण

गर्मी का मौसम ध्यान में आते ही शरीर पसीने पसीने हो जाता है। ऐसा ही मौसम शुरू हो रहा है और इस तपते मौसम में लू भरी गर्म हवाएं आपको हलकान कर देने के लिए तैयार हैं। जी हां गर्मियों में शरीर हीट स्ट्रोक का जल्दी शिकार होता है और ऐसे में शरीर में पानी […]

Calendar Last Updated : 15 April 2023, 12:25 PM IST
Share:

गर्मी का मौसम ध्यान में आते ही शरीर पसीने पसीने हो जाता है। ऐसा ही मौसम शुरू हो रहा है और इस तपते मौसम में लू भरी गर्म हवाएं आपको हलकान कर देने के लिए तैयार हैं। जी हां गर्मियों में शरीर हीट स्ट्रोक का जल्दी शिकार होता है और ऐसे में शरीर में पानी के साथ साथ पोषण की भी कमी हो जाती है। ऐसी गर्मी में नैचुरल इलेक्ट्रोलाइट की तरह काम करने वाले कुछ समर ड्रिंक सेहत को पर्याप्त पोषण के साथ साथ हाइड्रेट रखने में भी मदद करते हैं। इनकी मदद से शरीर की ना केवल प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है बल्कि शरीर कई तरह की बीमारियों से भी दूर रहता है। इन समर ड्रिंक की बात करें तो ये सभी ड्रिंक नैचुरल हैं और पोषक तत्वों का भंडार कहे जा सकते हैं। चलिए आज बात करते हैं इन्ही समर ड्रिंक और इनके सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में।

नारियल पानी
नारियल पानी आपको हर चौराहे पर बिकता मिल जाएगा। बाजार में कई तरह के नारियल मिलते हैं. कच्चा नारियल और मलाई वाला नारियल गर्मियों के लिए बेस्ट है। कच्चे नारियल का पानी गर्मी में बेस्ट समर ड्रिंक माना जाता है क्योंकि ये एक नैचुरल इलेक्ट्रोलाइट की तरह काम करता है और शरीर को डिहाईड्रेशन से दूर रखता है। इससे ना केवल प्यास बुझती है बल्कि इसके सेवन से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। नारियल पानी में आपको कुछ मिलाने की जरूरत भी नहीं पड़ती। इसे पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और एसिडिटी, शरीर की गर्मी, अपच आदि दूर हो जाते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।

नींबू की शिकंजी
नींबू शिकंजी के फायदे गर्मियों में सबको इसे पीने के लिए मजबूर कर डालते हैं। नींबू पानी की ठंडक और नींबू में पाया जाने वाला ढेर सारा विटामिन सी जहां इंस्टेंट एनर्जी के साथ साथ प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है वहीं इसकी ठंडक से नैचुरल तरीके से शरीर को पोषण मिलता है। लू लगने पर नींबू पानी काफी कारगर साबित होता है। इसे पीने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं।

छाछ
छाछ कुदरती प्रोबायोटिक्स के साथ साथ ना केवल ठंडक देता है बल्कि शरीर में पानी की कमी भी दूर करती है। लू लगने पर छाछ में काला नमक और जीरा मिलाकर पीना चाहिए, इससे डिहाइड्रेशन भी दूर होगा और अपच, पेट में मरोड़ एसिडिटी भी दूर होगी।

बेल का शर्बत
बेल का शर्बत फाइबर और विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके अंदर प्रोटीन और आयरन भी पाया जाता है। ये कुदरती तौर पर इलेक्ट्रोलाइट की तरह काम करता है। तेज धूप में जाने से पहले बेल का शर्बत पीने से शरीर को लू का नुकसान नहीं होता। इसके नियमित सेवन से शरीर को नैचुरली ठंडक मिलती है और प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। दिल के साथ साथ किडनी और लिवर के लिए भी बेल का शर्बत अच्छा माना जाता है।

आम का पन्ना
गर्मियों में कच्चे आम का पना काफी लाभदायी होता है। कच्ची कैरी की नैचुरल ठंडक वाला आम का पन्ना गर्मी दूर भगाता है और शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी कर देता है। इसके खट्टे मीठे स्वाद से जहां मितली और उल्टी की समस्या में आराम मिलता है वहीं इसके से शरीर को मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।

गन्ने का रस
गर्मियों में आपको हर चौराहे पर गन्ने के ठंडे ठंडे रस की दुकान मिल जाएगी। गन्ने के रस की तासीर ठंडी होती है और ये शरीर में पानी की कमी दूर करता है। इसके सेवन से प्रतिरोधी क्षमता मजबूत होती है और शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। इसका सेवन करने से हीट स्ट्रोक यानी लू में काफी आराम मिलता है।

सम्बंधित खबर

Recent News