menu-icon
The Bharatvarsh News

Bihar politics: विधानसभा में तेजस्वी का तंज, नीतीश पलटेंगे या नहीं, PM मोदी दें इस बात की गारंटी

Tejashwi Yadav: बिहार में सियासी हलचल जारी है. इस बीच विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी देखने को मिली. RJD नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा.

Calendar Last Updated : 12 February 2024, 06:08 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • विधानसभा में तेजस्वी का तंज,
  • नीतीश पलटेंगे या नहीं, PM मोदी दें इस बात की गारंटी

Tejashwi Yadav: बिहार में बीते कुछ दिनों से चल रही सियासी हलचल के बीच RJD नेता तेजस्वी यादव ने आज सोमवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर जमकर हमला बोला है.  उन्होंने कहा कि सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 9वीं बार सीएम पद पर शपथ लेने पर बधाई. तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें विपक्ष में आने का कोई भी अफसोस नहीं है. 17 महीनों में देश की किसी सरकार ने नहीं किया, जो हमने कर दिया है. वहीं यादव ने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि आपने कहा कि मन नहीं लग रहा है, अरे हम नाचने-गाने के लिए नहीं आए थे ना.

सीएम नीतीश कुमार को लेकर क्या बोले तेजस्वी यादव?

इस दौरान विधानसभा में आगे बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, "नीतीश जी दशरथ के समान गार्जियन हैं. कई बार मुख्यमंत्री ने कहा कि तुम मेरे बेटे जैसे हो. एक बात समझनी होगी, कई बार कहा कि यही आगे बढ़ेगा, लेकिन इनकी मजबूरी रही होगी कि वनवास भेज दिए. लेकिन, हम वनवास में नहीं आए हैं. अब हम जनता के बीच में जाएंगे. दशरथ तो नहीं चाहते थे कि राम वनवास जाएं, लेकिन कैकेयी जरूर चाहती थीं कि राम वनवास जाएं. मुख्यमंत्री जी कैकेयी कौन है उसको पहचानिए.'

PM मोदी से मांगी गारंटी 

तेजस्वी यादव ने कहा कि आपने कहा था कि मर जाएंगे, मिट जाएंगे.  आपका एक ही टारगेट है कि देश के विपक्ष को एकत्र कर मोदी सरकार के नेतृत्व वाली तानाशाह सरकार को हटाना है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता समझना चाहती कि आप कभी इधर रहते हैं, कभी उधर रहते हैं, ऐसा क्या हो गया है. वहीं पीएम मोदी गारंटी का बखान करते रहते हैं क्या वह इस बात की गारंटी लेंगे कि, अब सीएम नीतीश कुमार फिर से नहीं पलटेंगे. 

काम के क्रेडिट को लेकर क्या बोले तेजस्वी यादव?

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि  कहा, "17 महीने में जो काम हुआ उसका क्रेडिट हम क्यों नहीं लें. अगर आप लोग अभी सरकार में हैं तो काम करेंगे तो आप क्रेडिट नहीं लेंगे क्या बताइए. जब नीतीश कुमार ने महागठबंधन से किनारा किया तो उन्होंने कहा कि, राजद खुद क्रेडिट ले रही थी. मैं यह सवाल पूछता हूं कि, जब साथ में सरकार थी तो कार्य श्रेय क्या दूसरे लोग लेंगे. अभी वो बीजेपी के साथ सरकार में हैं तो क्या कार्य का श्रेय भाजपा वाले लेंगे तो उन्हें भी यही कहेंगे की आप श्रेय नहीं लें.

सम्बंधित खबर

Recent News