menu-icon
The Bharatvarsh News

Gadar 2 Song Release: फिल्म गदर 2 का गाना ‘उड़ जा काले कावा’ हुआ रिलीज

Gadar 2 Song Release: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) एक बार फिर फिल्म ‘गदर 2′(Gadar 2) से सिनेमाघरों को रीलीज होने जा रहीं हैं। फिल्म ‘गदर 2’ 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी […]

Calendar Last Updated : 29 June 2023, 07:45 PM IST
Share:

Gadar 2 Song Release: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) एक बार फिर फिल्म ‘गदर 2′(Gadar 2) से सिनेमाघरों को रीलीज होने जा रहीं हैं। फिल्म ‘गदर 2’ 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी दोरान मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘उड़ जा काले कावा'(Udd Jaa Kaale Kaava) रिलीज कर दिया है। फिल्म ‘गदर 2’ का पहला गाना रिलीज होते ही फैंस और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

इससे पहले फिल्म के पहले पार्ट गदर में भी यही गाना था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इस गाने में एक बार फिर सनी और अमीषा की वही झलक नजर आ रही है जो 21 साल पहले रिलीज गाने में दिखाई दी थी। मेकर्स ने इस गाने को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘फिर से प्यार की बारसात होगी, उड़ जा काले कावा धुन के साथ’।

22 साल बाद आ रही है ‘गदर 2’

गदर: एक प्रेम कथा साल 2001 में रिलीज हुई थी। अब 22 साल बाद फिल्म का सीक्वल आया है। फिल्म गदर में सनी देओल ने तारा सिंह का रोल प्ले किया था। अमीषा पटेल ने एक पाकिस्तानी महिला सकीना की भूमिका निभाई थी। दोनों लीड रोल में थे। ये फिल्म गदर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट थी।

सम्बंधित खबर

Recent News