menu-icon
The Bharatvarsh News

बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रों की जान बचाने की जद्दोजहद कैमरे में कैद, देखें वीडियो

एयर इंडिया की विमान अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जा टकराई. विमान के टकराने से भयंकर आग लग गई और काला धुआं चारों ओर फैल गया. इस हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई.

Calendar Last Updated : 17 June 2025, 03:26 PM IST
Share:

Air India Crash New Video: अहमदाबाद में 12 जून को हुए भयावह एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया. इस हादसे के बाद अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें मेडिकल कॉलेज के छात्र घटना के बाद अपनी जान बचाने के लिए हॉस्टल की बालकनियों से कूदते दिखे.

एयर इंडिया की विमान अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जा टकराई. विमान के टकराने से भयंकर आग लग गई और काला धुआं चारों ओर फैल गया. इस हादसे में विमान में सवार लोगों के अलावा उस हॉस्टल के भी छात्र चपेट में आ गए, जहां विमान टकराया था.

तीसरी मंजिल से कूदे बच्चे 

 बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्र अपनी जान बचाने के लिए हॉस्टल की दूसरी और तीसरी मंजिल से चादर की मदद से कूद गए. उनका ये वीडियो अब तेजी से शेयर किया जा रहा है. धुएं और आग की लपटों के बीच छात्रों का यह साहसिक कदम दिल दहला देने वाला है. कई छात्रों ने बालकनियों से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, जबकि कुछ घायल हो गए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और छात्रों की बहादुरी की तारीफ हो रही है. उड़ान AI171 को कैप्टन सुमीत सभरवाल संचालित कर रहे थे, जिनके पास 8,200 घंटों का उड़ान अनुभव था. उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे. यह घटना विमान के उड़ान भरने के कुछ पल बाद ही घटी. पायलट ने उड़ान भरते ही मेडे जारी किया था. लेकिन मदद पहुंचने से पहले सबकुछ खत्म हो गया.

इमरजेंसी सीट से बची एक की जान 

इस हादसे में केवल एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया. वह सीट 11A पर बैठा था, जो इमरजेंसी एग्जिट के पास थी. वायरल वीडियो में उसे जलते मलबे से बाहर निकलते देखा गया. उनकी इस चमत्कारी बचाव की कहानी ने सबको हैरान कर दिया. हादसे में बीजे मेडिकल कॉलेज के चार छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है. कई अन्य छात्र घायल हुए, जिनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है. हॉस्टल की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा. यह हादसा कॉलेज के लिए गहरा आघात है. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. केंद्र सरकार ने गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय समिति गठित की है. इस हादसे ने उड्डयन सुरक्षा और हवाई अड्डों के आसपास इंफ्रास्ट्रक्चर पर सवाल उठाए हैं.  

सम्बंधित खबर

Recent News